Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » लगेंगे सिर्फ इतने रुपये, अब किसी भी पेट्रोल स्कूटर को इलेक्ट्र‍िक स्कूटर में बदलवाएं

लगेंगे सिर्फ इतने रुपये, अब किसी भी पेट्रोल स्कूटर को इलेक्ट्र‍िक स्कूटर में बदलवाएं

faridabadnews24By faridabadnews24August 27, 2021No Comments2 Mins Read

देशमें इलेक्ट्र‍िक स्कूटर (Electric Scooter) की धूम है. इलेक्ट्र‍िक स्कूटर के एक से एक नए मॉडल लॉन्च हो रहे हैं. इस बीच बेंगलुरु की कुछ स्टार्टअप कंपनियों ने पेट्रोल से चलने वाले किसी भी पुराने स्कूटर को इलेक्ट्र‍िक स्कूटर में बदल देने की अनूठी पहल शुरू की है. इसके लिए रकम भी कोई ज्यादा नहीं लग रही. यही नहीं, एक कंपनी तो हाइब्रि‍ड स्कूटर भी बना कर दे रही है.  बेंगलुरु में राइड शेयरिंग की सेवाएं देने वालीस्टार्टअप कंपनी Bounce ने ऐसी ही स्कीम शुरू की है. कंपनी किसी भी पुराने इंटर्नल कंबश्चन इंजन (पेट्रोल वाले) स्कूटर में इलेक्ट्र‍िक मोटर और एक बैटरी लगाकर उसे इलेक्ट्र‍िक स्कूटर में बदल देती है. इसके लिए कंपनी सिर्फ 20 हजार रुपये चार्ज करती है. 

बढ़ रही है डिमांड 

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी पुराने स्कूटर में एक रेट्रोफिट किट लगाती है जिसमें इलेक्ट्र‍िक मोटर, बैटरी होती है. बाउंस के को-फाउंडर विवेकानंद हल्लेकरे ने बताया कि कंपनी ने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में पुराने परंपरागत स्कूटर को इलेक्ट्र‍िक स्कूटर में बदलना शुरू किया था. लेकिन जल्दी ही यह आभास हो गया कि यह तो बहुत बड़ा बाजार साबित हो सकता है.

इन कंपनियों का भी ऑफर 

हालांकि बाउंस के बाद अब कई कंपनियां ऐसे किट लेकर आई हैं जिनमें Etrio और Meladath ऑटोकम्पोनेंट शामिल हैं. गौरतलब है कि पेट्रोल देश के कई शहरों में 100 रुपये लीटर को पार कर गया है, ऐसे में इलेक्ट्रिक स्कूटर की तरफ अब बहुत से लोग मुड़ रहे हैं. हाल में ओला, हीरो, Simple Energy जैसी कई कंपनियों ने बाजार में इलेक्ट्र‍िक स्कूटर के कई बेहतरीन मॉडल उतारे हैं.

बाउंस अब तक एक हजार से ज्यादा पुराने स्कूटर्स को इलेक्ट्र‍िक स्कूटर में बदल चुकी है. हल्लेकेरे ने बताया कि कंपनी इन स्कूटर ओनर्स के लिए सर्विस सेंटर भी खोल रही है. इस स्कूटर में जो बैटरी किट आती है उससे एक बार फुल चार्ज करने पर स्कूटर 65 किमी तक चलाई जा सकती है. उन्होंने कहा कि यह किट ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया के द्वारा प्रमाण‍ित है.

हाइब्रिड स्कूटर भी बनवा सकते हैं 

Meladath तो ऐसी Ezee Hybrid किट उतारने की तैयारी कर रही है जिससे किसी भी पुराने पेट्रोल स्कूटर को आसानी से इलेक्ट्र‍िक हाईब्रिड स्कूटर में बदला जा सकता है. यानी इस स्कूटर को जरूरत पड़ने पर पेट्रोल या इलेक्ट्र‍िक किसी भी मोड में चलाया जा सकता है. लेकिन Meladath इस कन्वर्जन के लिए 40 हजार रुपये कीमत वसूलेगी

faridabadnews faridabadnews24 It will cost only this much money now convert any petrol scooter into electric scooter
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.