Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अखिलेश बोले- सत्ता की नींव हिला दें, ध्यानचंद की जयंती पर कल सपा का खिलाड़ी घेरा

अखिलेश बोले- सत्ता की नींव हिला दें, ध्यानचंद की जयंती पर कल सपा का खिलाड़ी घेरा

faridabadnews24By faridabadnews24August 28, 2021No Comments2 Mins Read

समाजवादी पार्टी (सपा) ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को पूरे उत्तर प्रदेश में खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम के आयोजन का ऐलान किया है. सपा की ओर से पूर्व घोषित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शीर्ष नेतृत्व ने भी कमर कस ली है. अखिलेश यादव ने ट्वीट कर प्रदेश के खिलाड़ियों से खिलाड़ी घेरा को सफल बनाने की अपील की है.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा है कि सपा 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रदेश भर में ‘खिलाड़ी घेरा’ का आयोजन करेगी. उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों से अपील है कि वे अपने मुद्दों को लेकर इस कार्यक्रम से जुड़ें और उपेक्षाकारी सत्ता की नींव हिला दें. सपा प्रमुख ने खिलाड़ियों से आगे आने की भी अपील की है.

गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम के आयोजन का ऐलान करते हुए कहा था कि इसका उद्देश्य खिलाड़ियों की आवाज उठाना है. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार पर खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया में अपारदर्शिता और पक्षपात, प्रतिभा खोज की खामियां, स्पोर्ट्स एकेडमी की सीमित संख्या, खेल उपकरणों की कमी आदि आरोप लगाए थे.

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ऐलान किया था कि स्थानीय, मंडल, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी अपनी मांग और समस्याओं को लेकर घेरा बनाकर चर्चा करेंगे. बता दें कि यूपी में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं. विधानसभा चुनाव से पहले सपा यूपी सरकार और सत्ताधारी दल के खिलाफ आक्रामक तेवर अख्तियार करती नजर आ रही है.

Akhilesh said - shake the foundation of power faridabadnews faridabadnews24 the players of SP surrounded tomorrow on the birth anniversary of Dhyanchand
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.