
करनाल में पुलिस द्वारा किसानों पर लाठीचार्ज करने पर भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चढूनी भड़क गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर टोल प्लाज़ा और सभी रोड जाम करने का ऐलान कर दिया है। चढूनी ने ट्वीट कर लिखा कि करनाल में प्रशासन द्वारा भयंकर लाठीचार्ज किया गया है। सभी किसान साथियों से अनुरोध है कि बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सभी सड़कों पर उतर आएं अपने नजदीक लगते टोल प्लाजा और सभी रोड जाम कर दें।
