
यूपीएससी की परीक्षा सबसे मुश्किल परीक्षा मानी जाती है। कुछ लोग जिंदगीभर प्रयास करते रहते है लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिलती और कुछ लोग पहले प्रयास में ही टॉप कर लेते है। आज हम एक ऐसी ही यूपीएससी टॉपर के बारे में बात कर रहे है। जिसने अपने परिवार की खराब आर्थिक स्थिति को अपनी मजबूती बनाकर आईपीएस बनने का सफर पूरा किया। हम बात कर रहे है हिमाचल प्रदेश कांगड़ा की रहने वाली मोहिता शर्मा की। जिन्होंने टॉप करने से पहले 4 बार असफलता सही लेकिन कभी हार नहीं मानी। हर बार पहले से बेहतर प्रयास किया और पांचवे प्रयास में अपना मुकाम हासिल किया।
मोहिता उस समय सुर्खियों में आई जब उन्होंने टीवी पर आने वाले शो कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीजन में हिस्सा लिया और अमिताभ बच्चन से 1 करोड़ रुपए जीते थे। मोहिता के पति ने बताया था कि वह 20 साल से केबीसी में हिस्सा लेना चाहते थे लेकिन उनको खुशी है कि उनकी पत्नी केबीसी में सफल हो गई।
मोहिता इस समय जम्मू कश्मीर में तैनात है। मोहिता बचपन से पढ़ाई में तेज थी लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं थी। पिता मारुति फैक्ट्री में काम करते थे और मां घर संभालती है। लेकिन मोहिता के पिता का सपना था कि उनकी बेटी एक बड़ी अधिकारी बने। मोहिता ने उनके सपने को टूटने नहीं दिया।
मोहिता की शुरुआती पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल द्वारका से हुई। बाद में उन्होंने भारतीय विद्यापीठ कालेज से इलेक्ट्रोनिक्स और संचार से इंजीनियरिंग की। बीटेक के बाद साल 2012 में मोहिता ने सिविल सर्विस की तैयारी की। यूपीएससी में टॉप करने वाली मोहिता ने कभी कोचिंग नहीं ली। वह बाकी लोगों को भी यही सलाह देती है कि जब कोचिंग ना मिले तो इंटरनेट से तैयारी करें। और महत्वपूर्ण विषयों के नोट्स बनाए।
आज मोहिता शर्मा की पहचान विभाग में एक ईमानदार अधिकारी की है। मोहिता शर्मा
के प्रतिनिधित्व में बड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने बड़े स्तर पर सरकारी सामग्री को चोरी छिपे बेचने वाले कई कबाड़ी गोदामों को सील कर दिया था। मोहिता शर्मा सोशल मीडिया पर भी पूरी तरह से एक्टिव रहती है।
