
जालंधर के नजदीक लांबडा में बीते दिन जहरीली वस्तु निगल कर आत्महत्या की कोशिश करने वाले गौशाला संचालक की आज मौत हो गई है। उसने सुबह 7 बजे अस्पताल में दम तोड़ दिया। जानकरी के लिए आपको बता दें कि उक्त संचालक ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लाइव आकर जहर पीया और फिर कई बड़े खुलासे किए। संचालक ने आत्महत्या के पीछे एक कांग्रेसी विधायक को जिम्मेदार ठहराया था। उसने बताया कि विधायक सुरिंदर चौधरी, पुलिस अधिकारी पुष्प बाली और कुछ भूमाफिया उसकी गौशाला की जमीन औऱ हनुमान मंदिर की जमीन पर कब्जा करना चाहते है। जिससे परेशान होकर उसे मजबूरन ये कदम उठाना पड़ रहा है। इस बारे में अभी विधयक से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। दूसरी तरफ पुलिस की तरफ से इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि गौशाला संचालक की बनाई हुई वीडियो भी तेजी से वायरल हो रही है।
