
किला थाना अंतर्गत एक कॉलोनी में नाबालिक लड़की द्वारा अपने पूरे परिवार को सब्जी में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करने का मामला सामने आया है.। परिजनों को बेहोश करने के बाद नाबालिग लड़की घर से लगभग 60000 नकद 3:30 तोले सोना और 40 तोले चांदी के गहने अपने साथ ले गई। आरोप है कि किला क्षेत्र की एक कॉलोनी मैं नाबालिक लड़की ने रात को अपने परिजनों को सब्जी में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया जिसके चलते उसका पूरा परिवार गहरी नींद में सो गया और सुबह देर तक सोता रहा। सुबह जब उठकर देखा तो लड़की घर से गायब थी साथ ही सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था।
किला थाना एसएचओ महिपाल सिंह ने बताया कि इस संदर्भ में लड़की के परिजनों ने पड़ोसी युवक पर आरोप लगाए हैं जिस मामले में पुलिस द्वारा परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। लड़की के परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी युवक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा कर ले गया है। बहरहाल पुलिस द्वारा सारे मामले की जांच की जा रही है।
