Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 8 दूल्हों संग मना चुकी है सुहागरात, इन 8 दूल्हों को ढूंढ रही पुलिस, दुल्हन निकली है एड्स पीड़ित

8 दूल्हों संग मना चुकी है सुहागरात, इन 8 दूल्हों को ढूंढ रही पुलिस, दुल्हन निकली है एड्स पीड़ित

faridabadnews24By faridabadnews24September 3, 2021No Comments4 Mins Read

हरियाणा की रहने वाली 30 वर्षीय महिला को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवती अब से पहले 8 शादियां कर चुकी है और अब जब मेडिकल करवाया गया तो युवती HIV पॉजिटिव पाई गई है। युवती जहां पर भी शादी की थी वहां पर सुहागरात समेत हफ्तेभर रुककर आई थी।

पंजाब पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि असल में हरियाणा के कैथल की रहने वाली युवती की शादी साल 2010 में पटियाला में हुई थी, इस शादी से महिला को तीन बच्चे भी हुए, जिनकी उम्र 7 से 9 साल के बीच में है। इसी बीच महिला का पति अचानक गायब हो गया। इस गैंग में लुटेरी दुल्हन के अलावा उसकी मां निवासी पटियाला, एक अन्य महिला निवासी पावला जिला कैथल (हरियाणा) और गैंग का मुख्य सरगना रणवीर सिंह उर्फ राणा निवासी गांव ढंडरियां शामिल हैं।

महिला ने अपने पति की गुमशुदगी के बाद लोगों को लूटने का धंधा शुरु कर दिया। महिला अब तक आठ शादियां कर चुकी है और अब नौवीं शादी की तैयारी थी लेकिन इससे पहले ही पकड़ी गई। पटियाला के एसपी सिटी वरुण शर्मा ने बताया कि लुटेरी दुल्हन लग्जरी लाइफ जीना चाहती थी। इसके लिए रुपए कमाने की चाह में उसने अपनी मां व कुछ और रिश्तेदारों व साथियों के साथ मिलकर दूल्हों को लूटने का धंधा शुरू कर दिया।

पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि अब तक वह 8 फर्जी शादियां कर चुकी है। यह शादियां सार्वजनिक नहीं, बल्कि धार्मिक स्थानों पर की, ताकि कोई उसे पहचान न सके। पुलिस ने जब तफ्तीश की तो पता चला कि उसने हरियाणा के कैथल में 3 लोगों को शिकार बनाया है। बाकी लोग पटियाला व आसपास के जिलों से हैं। फिलहाल कैथल के 3 लोग शिकायत कर चुके हैं। थाना जुल्का प्रभारी प्रदीप सिंह बाजवा के मुताबिक गैंग की नाभा से गिरफ्तार की गई पांचवीं सदस्य भी छह शादियां करा चुकी है और इसके 10 गर्भपात हो चुके हैं।

पुलिस के मुताबिक लुटेरी दुल्हन हो या गैंग की पांचवीं सदस्य दोनों की ज्यादातर शादियां हरियाणा के ही कैथल, हिसार और भिवानी में हुई हैं। पुलिस के मुताबिक गैंग की कुछ और महिला सदस्य पुलिस के रडार पर हैं। ज्यादातर पीड़ित युवकों से पुलिस ने संपर्क साध कर एड्स की जांच कराने को कहा है। महिला ने अपना पूरा गिरोह बना रखा था जिसमें गिरोह के लोग कुंवारे, विधुर की तलाश करते थे और उसके बाद शादी का झांसा देते थे। रिश्ता तय होने के बाद किसी धार्मिक स्थान पर शादी करवाते थे और महिला सुहागरात भी बनाती थी।

इसके बाद महिला दो चार दिन रुकने के बाद लड़ाई झगड़ा शुरु कर देती और केस में फंसाने की धमकी देकर पैसे ऐंठती थी। वह घर छोड़ने व पुलिस में केस करने की धमकी देती थी। इसके बाद गिरोह के पुरुष साथी की एंट्री होती, जो खुद को दुल्हन का रिश्तेदार बताता। परिवार के बीच समझौते की बात चलाई जाती।

बदनामी व पुलिस केस में फंसने के डर से लोग रुपए व गहने दे देते थे, जिसे लेकर वह अगले शिकार की तलाश में निकल जाते थे। शादी के वक्त दुल्हन के पहने गहनों के अलावा गिरोह 1 से 3 लाख कैश में समझौता किया जाता था। इसके लिए इन लोगों ने फर्जी आधार कार्ड, वोटर कार्ड व अन्य पहचान पत्र तक बना रखे थे। गिरफ्तारी के बाद इनसे 20 हजार कैश व 12 तोले सोने के गहने भी मिले।

लुटेरी दुल्हन इतनी चालबाज थी कि गिरफ्तार होने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया तो उसने जज के सामने थाना इंचार्ज पर भी रेप के आरोप लगा दिए। हालांकि महिला को पूरे समय एक एनजीओ के साथ रखा गया था, इस वजह से यह आरोप झूठे साबित हुए। दुल्हन की यह कोशिश पुलिस पर दबाव डालने की थी।

faridabadnews faridabadnews24 Honey has been celebrated with 8 grooms the bride has turned out to be an AIDS victim the police is looking for these 8 grooms
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.