Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बागी मंत्रियों पर रही सबकी नजर, पंजाब विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

बागी मंत्रियों पर रही सबकी नजर, पंजाब विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

faridabadnews24By faridabadnews24September 3, 2021No Comments2 Mins Read

पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। एक दिन के इस सत्र में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अपने विधायकाें को व्हिप जारी किया था। सदन में कैप्‍टन अमरिंदर सिंह कैबिनेट के बागी मत्रियों पर खास निगाहें रही। सदन की कार्यवाही शुरू होेने के बाद सबसे पहले पिछले दिनों दिवंगत हुए राजनेताओं और हस्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह विशेष सत्र गुुरु श्री तेग बहादुर जी के 400 साला प्रकाशोत्‍सव को समर्पित रहा।

हिन्द दी चादर कहे जाने वाले श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400 साल प्रकाशोत्सव को समर्पित पंजाब विधान सभा के विशेष सत्र में राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जेएस खेहर, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, विपक्ष के नेता हरपाल चीमा और स्पीकर राणा के पी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में स्टेज पर बैठे।

राज्य सभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा,सांसद परनीत कौर, डा. अमर सिंह, जसबीर सिंह डिंपा, गुरजीत सिंह औजला,संतोख चौधरी, मोहमद सद्दीक, भी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। सदन में इस अवसर पर तिब्‍बती धर्मगुरु व नेता दलाई लामा का भेजा संदेश पढ़ा गया। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के सन्देश को भी स्पीकर ने पढ़ा। इससे पूर्व सदन में पूर्व सांसद रघुनंदन लाल भाटिया, पूर्व मंत्री गुरनाम सिंह, पूर्व मंत्री गुलजार सिंह, पर्व मंत्री सुरजीत कौर कालक्ट, पूर्व मंत्री चौधरी राधा कृष्ण,इंद्रजीत जीरा, पूर्व संसदीय सचिव जगदीश साहनी,विधायक सुखदर्शन सिंह मराहड़ ,पूर्व विधायक जुगराज सिंह गिल को श्रद्धांजलि दी गई।

इस दौरान शोक प्रस्‍ताव में खेलमंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने  क्रिकेटर यशपाल शर्मा, मिल्‍खा सिंह और निर्मल मिल्खा सिंह के नाम भी शामिल कराए।  इसके अलावा सिपाही प्रभजीत सिंह, काला सिंह, गुरदेव कौर, रंजीत सिंह ,सुलखन सिंह, को श्रद्धांजलि दी गई। प्रसिद्ध एथलीट मिल्खा सिंह, मान कौर, पूर्व सचिव वाईएस रतड़ा, पूर्व डीजीपी इजहार आलम , शशपाल मल्होत्रा, मोहिंदर कौर, कुलदीप सिंह को भी श्रद्धांजलि दी गई।

बता दें कि मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह पिछले दिनों अविश्‍वास जताने वाले कैबिनेट मंत्रियों तृप्‍त राजिंदर सिंह बजावा और सुखबिंदर सिंह सरकारिया ने विधानसभा स्‍पीकरण राणा केपी सिंह से मुलाकात की थी। उनके साथ विधाययक कुशलदीप सिंह ढिल्‍लों भी थे। इसके बाद कयासबाजी शुरू हो गई कि बागी नेता विधानसभ में कैप्‍टन सरकार के खिलाफ विश्‍वास प्रस्‍ताव ला सकते हैं। इसी कारण सभी की नजरें बागी मंत्रियों और विधायकों पर टिक गई हैं।

All eyes on rebel ministers faridabadnews faridabadnews24 Punjab assembly adjourned indefinitely
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.