Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » गरीब परिवारों के बच्चों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में अति

गरीब परिवारों के बच्चों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में अति

faridabadnews24By faridabadnews24September 3, 2021No Comments6 Mins Read

चण्डीगढ़/फरीदाबाद : हरियाणा में विद्यार्थियों को गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से बनाए गए मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में अब परिवार पहचान पत्र के अन्तर्गत सत्यापित अति गरीब परिवारों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा मिलेगी। यह निर्णय आज यहां मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई मॉडल संस्कृति स्कूल की प्रगति की समीक्षा बैठक में लिया गया। बैठक में शिक्षा मंत्री श्री कंवर पाल भी उपस्थित थे।मुख्यमंत्री ने इन स्कूलों की निरंतर प्रगति के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में जाकर स्कूलों का दौरा करने और हर माह इन स्कूलों की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिलों के वरिष्ठ अधिकारी जैसे एसडीएम, डीडीपीओ, तहसीलदार एक-एक मॉडल संस्कृति स्कूल को गोद लें, इस दिशा में भी प्रयास किए जाएं।

श्री मनोहर लाल ने शिक्षा विभाग द्वारा मॉडल संस्कृति स्कूल स्थापित करने की दिशा में किए गए कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों की प्रगति को देखते हुए स्कूलों की संख्या बढ़ाने की मांग आने लगी है इसलिए अधिकारी व्यवहार्यता देखते हुए स्कूलों की संख्या बढ़ाने की दिशा में कार्य करें मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में निहित है कि राष्ट्रीय और स्थानीय भाषाओं में शिक्षा को अधिक महत्त्व दिया जाए इसलिए इन मॉडल संस्कृति स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम के साथ-साथ हिंदी माध्यम में भी शिक्षा ग्रहण करने का विकल्प विद्यार्थियों को दिया जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता पर सदैव ध्यान दिया जाए और इसमें निरंतर सुधार किया जाना चाहिए।
बैठक में माध्यमिक शिक्षा के निदेशक एवं स्कूल शिक्षा विभाग के विशेष सचिव श्री जे. गणेशन ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के बजट भाषण के दौरान राज्य के प्रत्येक खण्ड में सरकारी मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल और सरकारी मॉडल संस्कृति प्राथमिक स्कूल खोलने की घोषणा की गई थी ताकि विद्यार्थियों को निजी स्कूलों के समान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा सके। वर्तमान में, राज्य में 137 सरकारी मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैं और 1418 मॉडल संस्कृति प्राथमिक स्कूल चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में बच्चों की संख्या 27.90 प्रतिशत और मॉडल संस्कृति प्राथमिक स्कूलों में 16.73 प्रतिशत बढ़ी है। जे. गणेशन ने बताया कि मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में अध्यापकों की नियुक्ति करने के लिए एक स्टैंडर्डाइज टेस्ट लिया जाएगा। बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री महावीर सिंह, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
————————————
प्रदेश में 500 डिपुओं को बदला जाएगा ‘ग्राहक सेवा केंद्र’ में -दुष्यंत चौटाला

चण्डीगढ़, 3 सितंबर- हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि चालू वित्त वर्ष के अंत तक राज्य में कुल 500 डिपुओं/फेयरप्राइस शॉपस को ‘ग्राहक सेवा केंद्र’ में बदला जाएगा, जिसके तहत डिपो को बैंकिंग-सैक्टर से जोड़ा जाएगा। अभी तक पायलट योजना के तौर पर प्रदेश के दो जिलों, नामत: करनाल और सिरसा में इस योजना को शुरू किया गया है। डिप्टी सीएम, जिनके पास खाद्य,आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का प्रभार भी है, ने आज यहां यह जानकारी दी कि हरियाणा में पायलट के तौर पर प्रदेश के पांच जिलों में चार बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ मिलकर डिपुओं  के माध्यम से सस्ती दरों पर ‘फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स(एफएमसीजी)’ उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस योजना के तहत करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, यमुनानगर, पंचकूला जिला में अभी तक 63 शॉपस के साथ डाबर इंडिया लिमिटेड, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, मैरिको लिमिटेड, कोका-कोला कंपनी, एल्प्रो कंज्यूमर प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनियों को जोड़ा गया था। इन शॉपस ने उक्त कंपनियों से 7.04 लाख रुपए की इनवेंटरी खरीद की है तथा 2.29 लाख रुपए के प्रोडेक्टस की बिक्री की है। अब यह योजना राज्य के सभी 22 जिलों में शुरू की जाएगी। श्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा दो जिलों, करनाल और सिरसा में पायलट के तौर पर सात डिपुओं को बैंकिंग प्रोजेक्ट के साथ जोडऩे के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से टाइअप किया गया था। बैंक द्वारा इन डिपो-होल्डरों को वित्तीय लेन-देन का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि आठ सप्ताह की अवधि में इन डिपुओं के माध्यम से जुलाई, 2021 के दौरान 24.40 लाख रुपए तथा अगस्त मास में लगभग 34.50 लाख रुपए का वित्तीय लेन-देन हुआ है । ज्ञात रहे कि हरियाणा सरकार ने करीब आठ सप्ताह पहले ‘आत्मनिर्भर हरियाणा’ अभियान के तहत डिपो-होल्डरों के माध्यम से ब्रांडिड एफएमसीजी कंपनियों (फास्ट-मुविंग कंज्यूमर गुड्स कंपनी) का सामान उचित दामों पर बिक्री करने की योजना की पायलट शुरूआत की थी। सात डिपो-होल्डरों के माध्यम से एसबीआई बैंक की कुछ सेवाओं का लाभ देने की भी शुरूआत की गई, जिसके बदले में उनको कमीशन प्राप्त हुआ।

श्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में एक इको-सिस्टम बनाना है ताकि गांवों के गरीब लोगों को राशन डिपो अथवा उचित मूल्य की दुकानों (एफपीएस) के माध्यम से बहुराष्ट्रीय एफएमसीजी कंपनियां, स्वयं सहायता समूह और अन्य विनिर्माण कंपनियां द्वारा प्रमाणित आवश्यक वस्तुएं वाजिब दर पर उपलब्ध करवाई जा सके। सरकार की इस योजना से जहां राज्य में आय और रोजगार के अवसर पैदा होंगे, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में बाजारों को मजबूती भी मिलेगी। उन्होंने बताया कि अब राज्य सरकार ने चालू वित्त वर्ष के अंत तक राज्य में कुल 500 डिपुओं/फेयरप्राइस शॉपस को ग्राहक सेवा केंद्र में बदलने का निर्णय लिया है और इन सभी डिपुओं को बैंकिंग-सैक्टर से जोड़ा जाएगा।

————————————-
टोक्यो पैरालंपिक्स में गोल्ड मेडल जीतकर लौटे सुमित अंतिल एवं अन्य विजेताओं का खेल राज्यमंत्री ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत
चण्डीगढ़, 3 सितंबर – हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्यमंत्री सरदार संदीप सिंह ने टोक्यो पैरालंपिक्स में पदक जीतकर भारत लौटे खिलाडिय़ों का दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया। खिलाडिय़ों के सम्मान में खेल राज्यमंत्री गत दिवस देर रात दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे और फूल मालाओं व शॉल आदि भेंट करके सभी खिलाडिय़ों का अभिनंदन किया गया। खेल राज्यमंत्री सरदार संदीप सिंह ने कहा कि पैरालंपिक्स में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों ने तमाम चुनौतियां और बाधाओं को पार करते हुए देश के लिए डबल डिजिट में मेडल लाने के सपने को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश को अपने पैरा खिलाडिय़ों पर गर्व है। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों ने अपने प्रदर्शन के दौरान दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत का परिचय देते हुए पूरी दुनिया के सामने देश का परचम लहराया है। उन्होंने जैवलिन थ्रो इवेंट के हरियाणा के खिलाड़ी स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल, डिस्कस थ्रो में रजत पदक विजेता योगेश कथुनिया, देवेंद्र झाझरिया और शरद कुमार सहित तमाम भारतीय खिलाडिय़ों और उनके साथ आए दल के सभी सदस्यों का अभिनंदन किया। खेल मंत्री ने कहा कि हरियाणा के पैरा खिलाडिय़ों को राज्य सरकार की नई खेल नीति के तहत लाभ देना भी सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने शेष बचे इवेंट के लिए अन्य पैरा खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई कि शेष प्रतियोगिताओं में भी हमारे खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पदक के साथ लौटेंगे।
Children from poor families will get free education model culture is very high in senior secondary schools faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.