
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन हो गया है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है ये बहुत दर्द भरा समय है। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया कुछ दिनों से अस्वस्थ थी और मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल के आईसीयू में एडमिट थी। ऐसे में अक्षय कुमार यूके से अपनी फिल्म सिंड्रेला की शूटिंग को बीच में ही छोड़कर भारत वापस लौटें हैं।

अभिनेता अक्षय कुमार पिछले कुछ हफ्तों से यूके में अपनी फिल्म सिंड्रेला की शूटिंग कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार अपनी मां के साथ रहने के लिए वापस लौटे हैं। उन्होंने निर्माताओं से उन दृश्यों की शूटिंग जारी रखने के लिए कहा है, जिनमें उनकी उपस्थिति की आवश्यकता नहीं है। आपको बता दें कि अरुणा भाटिया की उम्र 77 साल के करीब थी और कुछ साल पहले उनके घुटनों की सर्जरी हुई थी। बता दें कि अरुणा भाटिया फिल्म प्रोड्यूसर थी और उन्होंने कई फिल्मों को प्रोड्यूस किया था। जिनमें हॉलीडे, नाम सबनम और रुस्तम हैं।
