
रोहतक : आए दिन चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे है जहां जिले के गांव मकड़ौली में मंदिर से भगवानों के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव में गोगा मेडी धाम मकड़ौली के धर्मार्थ ट्रस्ट का कोषाध्यक्ष है। उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्ति मंदिर में गोरखनाथ, गोगा पीर और माता शेरांवाली के चांदी के आभूषण चोरी कर ले गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
