
सोनीपत: जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पति की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने आत्महत्या कर जीवनलीला समाप्त कर ली है। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मृतका की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बड़ी बेटी रुकमेश की शादी नौ साल पहले हुई थी। उसकी बेटी व उसके पति सुशील में अक्सर अनबन रहती थी और कहासुनी होती रहती थी। सुशील नशे आदी है। बुधवार शाम को भी रुकमेश के साथ उसकी कहासुनी हुई थी। तभी उसकी बेटी ने चुनरी से फंदा लगा लिया। पुलिस ने वीरवार को सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
