Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 6 टिप्स से करें बचाव, भारत में सुसाइड का सबसे बड़ा कारण Depression

6 टिप्स से करें बचाव, भारत में सुसाइड का सबसे बड़ा कारण Depression

faridabadnews24By faridabadnews24September 10, 2021No Comments3 Mins Read

आज भारत में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस (World Suicide Prevention Day) दिवस मानाया जा रहा है। इसका मकसद लोगों के आत्महत्या की तरफ बढ़ते कदमों को रोकना है। शोध के अनुसार, भारत में आज भी हर 40 सेकंड में एक व्यक्ति आत्महत्या कर रहा है, कभी डिप्रेशन में आकर तो कभी इमोशनल होकर।

बदलती लाइफ स्‍टाइल के चलते आज हर व्यक्ति के डेली रूटीन में काफी बदलाव आया है। इसकी वजह से लोग छोटी-छोटी बातों पर टेंशन ले लेते हैं, जो धीरे-धीरे डिप्रेशन का रूप ले लेता है। अगर 10 सेंकेंड तक व्यक्ति अपने इमोशन पर काबू पा ले तो आत्महत्या नहीं कर सकता।

सुसाइड की बड़ी वजहें

डिप्रेशन
सीरियस हेल्थ प्रॉब्लम
फैमिली में प्रॉब्लम
फाइनेंशियल प्रॉब्लम
मेंटल प्रॉब्लम
घर का ऑफिस के कामों में असफल रहना

PunjabKesari

आत्महत्या करने से पहले व्यक्ति में कुछ बदलाव आते हैं। अगर इन्हें समय रहते पहचान लिया जाए तो व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। सुसाइड करने वाले व्यक्ति में दिखते हैं ये लक्षण…

-अपने आप में खोए रहना
-अकेलपन में रहना
-नेगिटिव सोचना
-बार-बार मरने के ख्याल
-झूठ बोलना
-लोगों के बीच ना रहना
-नेगिटिव सोचना

अब हम आपको बताते हैं कि आज उस व्यक्ति को डिप्रेशन से कैसे निकाल सकते हैं, ताकि उसके मन से डिप्रेशन का ख्याल निकल जाए।

लोगों से घुले-मिले

लोगों से घुले-मिले और अपने मन की बात को फैमिली मैंबर्स के साथ शेयर करें। ऐसे समय में परिवार और दोस्तों के साथ रहना बहुत जरूरी है। प्यार, अपनापन और करीबी लोगों का स्नेह मिलने पर नेगेटिव विचारों पर काबू पाने में मदद मिलती है।

मरीज को अकेला ना छोड़ें

अगर कोई व्यक्ति डिप्रेशन या तनाव से जूझ रहा है तो उसे अकेला ना छोड़ें। इससे उसके मन में आत्महत्या का ख्याल पनप सकता है इसलिए बेहतर होगा कि आप उनके साथ रहें और उनका उत्साह बढ़ाएं।

PunjabKesari

म्यूजिक सुनें

डिप्रेशन से निपटने का सबसे अच्छा तरीका है अपनी पसंद का म्यूजिक सुनना। गानें सुनने से दिमाग शांत होता है और मन भी रिलैक्स होता है। इससे ना सिर्फ डिप्रेशन बल्कि आत्महत्या का ख्याल भी मन से निकल जाता है।

अच्छी नींद

पूरी नींद ना लेना व्यक्ति में डिप्रेशन का सबसे बड़ा काम है, जो आगे चलकर सुसाइड का कारण बन सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप हर दिन कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरूर लें।

PunjabKesari

व्यायाम करें

व्यायाम ना सिर्फ आपको शारीरिक बल्कि मानसिक तौर पर भी स्वस्थ रखता है। इससे डिप्रेशन तो क्या कोई भी बीमारी आपके आस-पास नहीं फटकेगी। इसके लिए आप डेली रूटीन में प्रणायाम, मेडिटेशन या कोई और योगा कर सकते हैं।

हैल्दी खाएं

अपनी डाइट में हैल्दी फूड्स शामिल करें, ताकि आप शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ रहें। इसके लिए डाइट में फल-सब्जियां, फ्रूट जूस, साबुत अनाज, नट्स, डार्क चॉकलेट, एवोकाडो आदि लें।

PunjabKesari

अगर आप घर की किसी समस्या की वजह से लगातार परेशान चल रही हैं तो इस बारे में किसी करीबी से बात करें। अगर फिर भी मन में आत्महत्या का ख्याल आए तो हेल्पलाइन या किसी अनुभवी साइकोलॉजिस्ट से बात करें।

Avoid with 6 tips depression is the biggest cause of suicide in India faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.