
बर्लिन: ऑस्ट्रिया (Austria) में एक अजीब मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति ने पेंशन और नर्सिंग भत्ता लेते रहने के लिए अपनी मां के शव को एक साल से भी ज्यादा समय तक भूतल में छिपाए रखा. ताइरोल (Tyrol) प्रांत की पुलिस ने गुरुवार को कहा कि संदेह जताया जा रहा था कि व्यक्ति अपनी मां की मौत की बात को छुपा रहा है.
साल भर तक छुपाए रखा शव
जांच के बाद पता चला कि उस व्यक्ति की 89 वर्षीय मां की मौत जून 2020 में ही हो चुकी है. इसी मामले की जांच करने के लिए अधिकारी पिछले सप्ताह इंसब्रक (Innsbruck) इलाके में उसके घर पहुंचे. पुलिस ने एक बयान में कहा कि पूछताछ के दौरान 66 वर्षीय व्यक्ति ने स्वीकार किया कि उसने अपनी मां की मौत के बाद उनके शव को घर के भूतल में छिपा दिया था ताकि उसे लाभ मिलते रहे.
मौत के बाद भी लूटता रहा पैसा
जांच में पता चला है कि उसे अब तक कई हजार यूरो मिल चुके हैं. हालांकि अधिकारियों ने बुधवार को महिला के शव का पोस्टमॉर्टम किया, जिसमें हत्या की बात सामने नहीं आई है
