
जींद : जिले में करंट लगने से कर्मचारी की मौत होने का मामला सामने आया है। करंट लगने से करसोला निवासी अनुबंधित कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनोें को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक कर्मचारी बिजली ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ा था। उस वक्त उसे अचानक करंट लगा और उसकी मौत हो गई। वहीं सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। नरेश की मौत के बाद परिवार में चार लड़कियों के सिर से पिता का साया उठ गया। नरेश घर में अकेला कमाने वाला था।
