Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » PM Modi Aligarh Visit: कई योजनाओं की देंगे सौगात, राजनीतिक तौर पर काफी अहम है पीएम मोदी का अलीगढ़ दौरा

PM Modi Aligarh Visit: कई योजनाओं की देंगे सौगात, राजनीतिक तौर पर काफी अहम है पीएम मोदी का अलीगढ़ दौरा

faridabadnews24By faridabadnews24September 14, 2021No Comments3 Mins Read

लखनऊ: अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव (UP Assembly Election) के लिए बीजेपी (BJP) आज (14 सितंबर) से पश्चिमी यूपी में चुनाव प्रचार का बिगुल फूंकने जा रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलीगढ़ (PM Narendra Modi Aligarh Visit) पहुंच रहे हैं. पीएम मोदी यहां राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय और डिफेंस कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे. अलीगढ़ में पीएम मोदी एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे और बीजेपी का दावा है कि इस सभा में एक लाख लोग जुटेंगे.

राजनीतिक तौर पर काफी अहम है पीएम मोदी का दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ पहुंचेंगे और अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव की वजह से पीएम का यह दौरा राजनीतिक तौर पर काफी अहम है. राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय के शिलान्यास के जरिए बीजेपी (BJP) की नजर पश्चिमी यूपी के जाट वोटरों पर है.

बीजेपी की पश्चिमी यूपी को साधने की कोशिश

यूपी विधान सभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) में अब 6 महीने से भी कम का वक्त बचा है. पिछले साल शुरू हुए किसान आंदोलन के बाद से पश्चिमी यूपी में बीजेपी को जनाधार खिसकने का डर सता रहा है, क्योंकि किसान आंदोलन में पश्चिमी यूपी के किसानों की बड़ी भूमिका है. ऐसे में अलीगढ़ दौरे के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिमी यूपी को साधने की कोशिश करेंगे. भले ही पूरे देश में आपको राजा महेंद्र प्रताप सिंह के बारे में बताने वाले कम मिलें, लेकिन पश्चिमी यूपी में उनकी विरासत पर चर्चा खूब होती है. बीजेपी की कोशिश है कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी के जरिए एक ओर तो वो युवाओं को साथ लाएं दूसरी ओर जाट समुदाय की नाराजगी को कम करें.

कौन थे राजा महेंद्र प्रताप सिंह?

राजा महेंद्र प्रताप सिंह हाथरस के राजा थे. राजा महेंद्र प्रताप सिंह के जाट समुदाय के होने की वजह से पश्चिमी यूपी में उनका काफी सम्मान है. राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने भारत की स्वतंत्रता के लिए 20 से 25 देशों मे आजादी की अलख जगाने के लिए यात्रा की.  31 वर्ष 8 महीने वो विदेशों में रहे और 1946 में भारत लौटे. राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने बुलंदशहर से लेकर अलीगढ़, हाथरस और वृंदावन में अपनी संपत्ति का 60-70 प्रतिशत हिस्सा शिक्षण संस्थाओं को दान दे दिया. यहां तक कि उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के लिए भी जमीन दान दी थी. हालांकि इतिहास में उनके किए गए कामों को दबा दिया गया. अलीगढ़ यूनिवर्सिटी (Aligarh University) के लिए उन्होंने ढाई एकड़ जमीन दान दी थी, लेकिन AMU में उनके नाम पर कुछ भी नहीं है.

92 एकड़ में बनेगा विश्वविद्यालय

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय 92 एकड़ में बनेगा. इसे बनाने में करीब 101 करोड़ रुपये की लागत आएगी. अलीगढ़, कासगंज, हाथरस और एटा के 395 कॉलेज को इसी विश्वविद्यालय से संबद्ध किया जाएगा. इस विश्वविद्यालय के बनने के बाद अलीगढ़ मण्डल के छात्र-छात्राओं को हायर एजुकेशन का फायदा मिलेगा.

डिफेंस कॉरिडोर का क्या होगा फायदा?

यूपी में बन रहे डिफेंस कॉरिडोर का एक हिस्सा अलीगढ़ में भी होगा, जिसका शिलान्यास पीएम मोदी करेंगे. यहां बनने वाले डिफेंस कॉरिडोर में देश की सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने वाले हथियारों का निर्माण होगा. अलीगढ़ में छोटे हथियार, ड्रोन, वायुसेना के इस्तेमाल में आने वाले कल-पुर्जे और एण्टी ड्रोन सिस्टम बनाए जाएंगे. यहां 19 कंपनियां 1245 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी. डिफेंस कॉरिडोर बनने से पश्चिमी यूपी के युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे.

faridabadnews faridabadnews24 it is very important politically PM Modi's visit to Aligarh PM Modi Aligarh Visit: Many schemes will be given
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.