
एआईएमआईएम (AIMIM) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी को भारत में तालिबान नजर आया है. ओवैसी ने कहा कि भारतीय चरमपंथियों की आलोचना प्रधानमंत्री क्यों नहीं करते हैं? सरकार तालिबान पर अपनी नीति साफ करे. असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि सरकार को भारत की विदेश नीति की कोई चिंता नहीं है. तालिबान पर कोई स्टैंड सरकार क्यों नहीं ले रही है? ओवैसी ने ये बयान प्रधानमंत्री के ज्वाइंट SCO-CSTO में भाषण के बाद दिया.
