
कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए अभी से तैयारियां शुरु हो गई है। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में 15 दिनों के लिए स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश 18 सितंबर यानि आज से लागू होंगे, इसके बाद 2 अक्टूबर को फिर से इस पर विचार किया जाएगा।
यहां पर आदेश जारी किया गया है जिसमें स्कूलों और रेजिडेसियल होस्टलों को तुरंत प्रभाव से बंद करने के आदेश दिये हैं। अब अगली 2 अक्टूबर के बाद इन आदेशों पर दोबारा विचार होगा।इस दौरान जरूरी कोरोना प्रोटोकॉल के साथ ऑनलाइन क्लासेज़ जारी रहेंगी। जारी नोटिस में कहा गया, “लेह जिले में आवासीय छात्रावासों सहित सभी (सरकारी/निजी) स्कूल 15 दिनों के लिए तत्काल प्रभाव से व्यक्तिगत कक्षाएं प्रदान करने के लिए बंद रहेंगे।
इसके अलावा जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी और मुख्य शिक्षा अधिकारी को भी निर्देश दिया गया है कि जो छात्र हॉस्टल छोड़कर अपने घर जा रहे हैं, उनका अनिवार्य RTPCR टेस्ट किया जाएगा और उनके परिवार समेत उन्हें 7 दिन क्वारेंटीन में रखा जाए, चाहे टेस्ट रिजल्ट जो भी हो। स्कूलों में छात्रों के बीच संक्रमण फैलने के चलते यह फैसले लिए गए हैं।
All schools, incl residential hostels in Leh dist shall remain closed for in-person classes with immediate effect for 15 days – from 18th Sept to 2nd Oct, thereafter, the situation will be reviewed again. However, online classes shall be encouraged with COVID SOPs: Admn of Ladakh
