
कोरोना महामारी की वजह से आईपीएल 2021 को बीच में रोकना पड़ा था लेकिन अब फिर से आईपीएल का शानदार आगाज होने जा रहा है। 19 सितंबर को आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का होगा। और पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा। लीग के 14वें सीजन के 30वें मैच महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा की टीम आमने-सामने होगी। ये मैच दुबई में होने जा रहे हैं। दोनों टीम शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी। लीग की दोनों चिर-प्रतिद्वंदी टीमों के बीच दुबई में एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है।
यहां देखें लाइव
भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे टॉस होगा और 7:30 बजे से मैच शुरू हो जाएगा। यह मुकाबला दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई-मुंबई के बीच होने वाले इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर आठ अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं।
मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन के साथ Disney+Hotstar पर देख सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स टी में कप्तान धोनी के साथ, सुरेश रैना, फाफ डु प्लेसिस, चेतेश्वर पुजारा, अंबाती रायुडू, इमरान ताहिर, जोश हेजलवुड, रुतुराज गायकवाड़, लुंगी एनगिडी, ड्वेन ब्रावो, कर्ण शर्मा, रवींद्र जडेजा, मोइन अली, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, कृष्णप्पा गौतम, सैम करन, रॉबिन उथप्पा, मिशेल सेंटनर, जगदीसन एन, केएम आसिफ, आर साई किशोर, सी हरि निशांत, एम हरिशंकर रेड्डी, के भगत वर्मा होंगे। और मुंबई इंडियंस में कप्तान रोहित शर्मा के साथ, क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, कुणाल पांड्या, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, राहुल चाहर, आदित्य तारे, अनुकुल रॉय, अनमोलप्रीत सिंह, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, रूस कलारिया, सौरभ तिवारी, एडम मिल्ने, नाथन कूल्टर-नाइल, पीयूष चावला, जिमी नीशम, युद्धवीर चरक, मार्को जानसेन, अर्जुन तेंदुलकर शामिल होंगे।