Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » झट से पैसे होंगे डबल, Post Office की इन सुपरहिट स्कीम्स में हो रही है धन की वर्षा!

झट से पैसे होंगे डबल, Post Office की इन सुपरहिट स्कीम्स में हो रही है धन की वर्षा!

faridabadnews24By faridabadnews24September 20, 2021No Comments3 Mins Read

अगर आप सुरक्षित निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं और चाहते हैं कि आपका मुनाफा सेक्योर रहे तो आपके लिए पोस्ट ऑफिस की स्कीम में निवेश करना बेस्ट है. सितंबर तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में सरकार ने कोई बदलाव नहीं किया है. पोस्ट ऑफिस की योजनाओं की सबसे खास बात होती है कि यहां आपका पैसा सुरक्षित है यानी आपका पैसा डूबेगा नहीं.
आइए जानते हैं पोस्ट ऑफिस की सभी बचत योजनाओं के बारे में, जिसमें अगर आप पैसा लगाते हैं तो जल्दी ही आपका पैसा डबल हो जाएगा.

1. Post Office टाइम डिपॉजिट 

पोस्ट ऑफिस की 1 साल से लेकर 3 साल तक की टाइम डिपॉजिट (TD) पर 5.5 परसेंट का ब्याज मिल रहा है. अगर आप इसमें निवेश करते हैं तो आपका पैसा करीब 13 साल में डबल हो जाएगा. इसी तरह 5 साल के टाइम डिपॉजिट पर आपको 6.7 परसेंट का ब्याज मिल रहा है. इस ब्याज दर से अगर पैसे का निवेश किया जाए तो आपका पैसा करीब 10.75 साल में डबल होगा.

2. Post Office सेविंग बैंक अकाउंट 

पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट में अगर आप अपना पैसा रखते हैं तो आपको पैसा डबल होने में लंबा इंतजार करने पड़ सकता है. क्योंकि इसमें 4.0 परसेंट सालाना ही ब्याज मिलता है, यानी आपका पैसा 18 साल में डबल होगा.

3. Post Office रिकरिंग डिपॉजिट 

पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट (RD) पर आपको अभी 5.8 परसेंट ब्याज दिया जा रहा है, ऐसे में इस ब्याज दर से अगर पैसे का निवेश किया जाए तो यह करीब 12.41 साल में डबल होगा.

4. Post Office मंथली इनकम स्कीम 

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (MIS) पर इस वक्त 6.6 परसेंट का ब्याज मिल रहा है, इस ब्याज दर से अगर पैसे का निवेश किया जाए तो यह करीब 10.91 साल में डबल होगा.

5. Post Office सीनियर सिटिजंस सेविंग्स स्कीम

पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS) इस वक्त 7.4 परसेंट का ब्याज दिया जा रहा है. आपका पैसा इस स्कीम में करीब 9.73 साल में डबल होगा.

6. Post Office PPF

पोस्ट ऑफिस की 15 साल की पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) पर इस वक्त 7.1 परसेंट का ब्याज मिल रहा है. यानी इस रेट पर आपका पैसा डबल होने में करीब 10.14 साल का वक्त लगेगा.

7. Post Office सुकन्या समृद्धि खाता 

पोस्ट ऑफिस की सुकन्या समृद्धि खाता स्कीम पर इस वक्त सबसे ज्यादा 7.6 परसेंट का ब्याज मिल रहा है. लड़कियों के लिए चलाई जा रही इस स्कीम में पैसा डबल होने में करीब 9.47 साल का वक्त लगेगा.

8. Post Office नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट 

पोस्ट ऑफिस के नेशनल सेविंग सार्टिफिकेट (NSC) पर इस वक्त 6.8 परसेंट ब्याज दिया जा रहा है. यह एक 5 वर्षीय बचत योजना है, जिसमें निवेश कर इनकम टैक्स की बचत भी की जा सकती है. इस ब्याज दर से अगर पैसे का निवेश किया जाए तो यह करीब 10.59 साल में डबल होगा.

faridabadnews faridabadnews24 money is raining in these superhit schemes of Post Office! Money will be double in a hurry
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.