Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » घी में ये 5 चीजें मिलाकर खाने से दूर होंगी कई बीमारियां, डायबिटीज से हाई BP तक

घी में ये 5 चीजें मिलाकर खाने से दूर होंगी कई बीमारियां, डायबिटीज से हाई BP तक

faridabadnews24By faridabadnews24September 21, 2021Updated:September 21, 2021No Comments3 Mins Read

भारत के लगभग हर घर की रसोई में घी देखने को मिल जाएगा. दाल, कड़ी, सब्जी या फिर रोटी के साथ लोग इसे खाना पसंद करते हैं. घी ना सिर्फ खाने का जायका बढ़ाता है, बल्कि इससे सेहत को कई फायदे भी होते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, घी के साथ कुछ चीजों का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए बड़ा फायदेमंद होता है.

हल्दी वाला घी– हल्दी वाला घी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. ये न सिर्फ तेजी से वजन घटाता है, बल्कि नई रक्त कोशिकाओं को बनाने के साथ-साथ दिल की सेहत को भी फायदा पहुंचाता है. ये किडनी फंक्शन को दुरुस्त करता है और शरीर में सूजन की दिक्कत को खत्म करता है. न्यट्रिशनिस्ट दावा करते हैं कि हल्दी वाला घी शरीर के लगभग हर तरह के दर्द को दूर कर सकता है.

तुलसी वाला घी– अगर आपने घर में घी बनते देखा होगा तो आप जानते होंगे कि इसे बनाते समय बर्तन से एक तेज गंध उठती है. न्यट्रिशनिस्ट के मुताबिक, अगर घी बनते वक्त इसमें तुलसी के पत्ते डाल दें तो ये न सिर्फ उस तेज गंध को खत्म कर देंगे, बल्कि ये अपने गुणकारी तत्व भी उसमें जोड़ देंगे. इम्यूनिटी बूस्ट करने से लेकर कॉमन फ्लू, रेस्पिरेटरी से जुड़ी दिक्कत और ब्लड शुगर घटाने में यह बेहद फायदेमंद माने जाते हैं.

कपूर वाला घी– कपूर के साथ घी के कॉम्बिनेशन के फायदे भी किसी से छिपे नहीं हैं. कपूर स्वाद में थोड़ा कड़वा जरूर होता है, लेकिन ये वात, पित और कफ तीनों प्रकार के दोषों से निजात दिलाने का काम करता है. कपूर वाला घी हमारे डायजेशन को दुरुस्त करने के साथ-साथ आंतों की सेहत, बुखार, हार्ट रेट और अस्थमा से जुड़ी तकलीफों में राहत देने का काम करता है.

लहसुन वाला घी– गार्लिक बटर की तरह घी के साथ भी लहसुन खुशबू और जायका दोनों बढ़ाता है. लहसुन में मौजूद गुणकारी तत्व न सिर्फ इनफ्लेमेशन से जुड़ी दिक्कत में राहत देते हैं, बल्कि हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में भी फायदा पहुंचाते हैं. नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर को बड़े फायदे होते हैं.

दालचीनी वाला घी– दालचीनी में मौजूद एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल तत्व कई तरह की बीमारियों से हमारा बचाव करते हैं. ये न सिर्फ ब्लड शुगर लेवल को घटाती है, बल्कि पेट दर्द से भी निजात दिलाती है. एक पैन में थोड़ा सा घी और दालचीनी की दो स्टिक को मध्यम आंच पर 4-5 मिनट तक गर्म करें और फिर इसे थोड़ी देर ठंडा होने के लिए रख दें. ये दालचीनी के स्वाद को सोख लेगा. इसे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद बताया जाता है.

Eating these 5 things in ghee will cure many diseases faridabadnews faridabadnews24 from diabetes to high BP
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.