Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » WHO के अनुसार अबतक 185 देशों मे मामले पाए गए, दुनियाभर में कोरोना के डेल्टा वैरिएंट का कहर

WHO के अनुसार अबतक 185 देशों मे मामले पाए गए, दुनियाभर में कोरोना के डेल्टा वैरिएंट का कहर

faridabadnews24By faridabadnews24September 22, 2021Updated:September 22, 2021No Comments2 Mins Read
Image Source : Google

कोरोना संक्रमण के डेल्टा वैरिएंट का कहर पूरे विश्व में देखने को मिल रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार यह वैरिएंट अब तक 185 देशों मे फैल चुका है। वैश्विक स्वास्थ्य एजेंसी ने मंगलवार को अपने साप्ताहिक अपडेट में कहा कि 15 अक्टूबर से 15 सितंबर के बीच 90 फीसद मामले डेल्टा वैरिएंट के पाए गए। वहीं एल्फा, बीटा और गामा के एक फीसद से कम मामले पाए गए हैं।

कोविड -19 पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की तकनीकी प्रमुख मारिया वैन केरखोव ने डब्ल्यूएचओ के सोशल मीडिया लाइव के दौरान कहा कि डेल्टा काफी तेजी से फैल रहा है और  यह दूसरे संक्रमणों की जगह ले रहा है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने बताया है कि एटा 81, इओटा कम से कम 49 और कप्पा 57 देशों में पाया गया है। दुनियाभर में इनके मामलों में भारी गिरावट के बाद इन्हें वैरिएंट आफ इंट्रेस्ट से वैरिएंट अंडर मानिटरिंग की श्रेणी में डाल दिया गया है। संशोधन बताता है कि दुनिया के अधिकांश क्षेत्रों में डेल्टा वैरिएंट का तेजी से प्रसार हो रहा है।

यूएस सेंटर फार डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने मंगलवार को रिपोर्ट में बतायाकि तेजी से फैलने वाले डेल्टा वैरिएंट ने टेक्सास की एक जेल में टीका लेने वाले और नहीं लेने वाली दोनों आबादी को संक्रमित कर दिया है। एजेंसी ने अपने सप्ताहिक रिपोर्ट में बताया कि जेल में बंद 233 कैदियों में से 185 यानी 79 प्रतिशत कोविड वैक्सीन ले चुके थे। जुलाई और अगस्त के बीच 172 यानी 74 प्रतिशत आबादी कोविड से संक्रमित थी। समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के 22 करोड़ 95 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। 49 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां चार करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। छह लाख 80 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

news source : jagran

According to WHO cases have been found in 185 countries so far Delhi News delta variant of corona wreaks havoc worldwide faridabadnews faridabadnews24 India News
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.