
किसानों की आर्थिक मदद करने के लिए मोदी सरकार समय समय पर कदम उठाती है। ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। जिसके तहत साल में 6000 रुपए किसानों के खाते में सीधे भेजे जाते हैं।
सरकार इन पैसों को 3 बराबर किस्तों में 2,000 हजार रुपए ट्रांसफर करती है। लेकिन जो किसान इन योजनाओं का फायदा उठा रहे है अब उनको डबल फायदा मिलने वाला है। क्योंकि अब सालाना 36,000 रुपये का भी फायदा उठा सकते हैं। दरअसल पीएम किसान मनधन योजना के तहत किसानों को पेंशन दी जाती है। इस योजना के तहत किसान की उम्र 60 साल पूरी होने के बाद हर महीने 3,000 रुपए पेंशन मिलती है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको किसी भी तरह के डॉक्यूमेंट्स की जरूरत नहीं है।
कैसे उठा सकते हैं लाभ ?
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आपकी उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए।
- किसान के पास ज्यादा से ज्यादा 2 हेक्टेयर खेती योग्य जमीन होनी चाहिए।
- 18 साल की उम्र में जुड़ने वाले किसानों को मासिक 55 रुपए देय होगा।
- अगर 30 साल की उम्र में इस योजना से जुड़ते हैं तो 110 रुपए जमा करने होंगे।
- अगर आप 40 की उम्र में जुड़ते हैं तो हर महीने 200 रुपए जमा करने होंगे।
आपको बता दें अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि का फायदा ले रहे हैं तो उन पैसों को आप पीएम किसान मानधन योजना में कटवा सकते हैं। बता दें कि मोदी सरकार ने 24 फरवरी 2019 को किसान मनधन योजना की शुरूआत की थी। जिसके तहत छोटे किसानों को हर साल 6000 रुपए तीन किस्तों में देती है।
news source : chopaltv
