Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Pitru Paksha: पितृदोष से मुक्ति पाने के लिए लगाएं ये पौधे, दान-पुण्य ही नहीं

Pitru Paksha: पितृदोष से मुक्ति पाने के लिए लगाएं ये पौधे, दान-पुण्य ही नहीं

faridabadnews24By faridabadnews24September 30, 2021No Comments3 Mins Read
Image Source : Google

भारत में व्रत, त्योहारों की तरह पितृपक्ष का भी विशेष महत्व है। इस दौरान लोग अपने पूर्वजों का पिंडदान, तपर्ण, श्राद्ध आदि कार्य करते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, इस दौरान कुछ पौधे लगाना भी शुभ होता है। मान्यता हैं कि इससे पितरों की आत्मा को शांति व उनका आशीर्वाद मिलता है। पितृदोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली, शांति का वास होता है। चलिए जानते हैं इन पौधों के बारे में…

पीपल

पीपल पौधे को पितर पक्ष में लगाना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस पौधे को पितर पक्ष में लगाने व इसकी देखभाल करने से ये सैकड़ों वर्षों तक वृक्ष बनकर लोगों को अपनी छाया जाता है। इसमें भ​गवान ​विष्णु, अन्य देवी-देवताओं व पूर्वजों का वास माना जाता है। मान्यता है श्राद्ध की तिथि पर हमारे पितर घर आकर अन्न-जल ग्रहण करते हैं। फिर वापिस पीपल वृक्ष में लौट जाते हैं। ऐसे में इस दौरान इस पौधे को लगाने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है। इससे घर में सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली का वास होता है।

बरगद

किसी सार्वजनिक जगह पर बरगद का पौधा लगाना भी शुभ होता है। मान्यता है कि बरगद पेड़ को माता सीता का आशीर्वाद है। ऐसे में इसे लगाने से जीवन की सभी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही पितृदोष से मुक्ति मिलती है। ऐसे में आप भी देवी-देवताओं व पूर्वजों का आशीर्वाद पाने के लिए इस पौधे को पितर पक्ष दौरान जरूर लगाएं। मान्यता है कि रोजाना बरगद पौधे पर जल चढ़ाने से यह सीधा पितरों तक पहुंचता है। इससे वे तृप्त हो जाते हैं।

शमी

ज्योतिषशास्त्र अनुसार, शमी का पौधा भी बेहद शुभ होता है। इससे लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जीवन की समस्या दूर होकर पितृदोष से मुक्ति मिलती है। मान्यता है कि इस पौधे को पितर पक्ष दौरान लगाने से पूर्वजों का आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही न्याय के देवता शनिदेव की असीम कृपा मिलती है। ऐसे में जीवन सुख-समृद्धि व खुशियों से बीतता है।

तुलसी

तुलसी का पौधा घर पर लगाना बेहद ही शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली व शांति का वास होता है। साथ ही इस पितृपक्ष पर घर या किसी धार्मिक जगह पर लगाने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है।

ये पौधों को लगाने से भी पितरों का मिलेगा आशीर्वाद

बेल, आम, कुशा, चिचड़ा, खैर, मदार, पलाश, जामुन के पौधे भी बेहद शुभ माना जाता है।

ऐसे में आप पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए इन पौधों को भी लगा सकते हैं। इन्हें लगाने के बाद रोजाना इसे पानी देकर पौधों की देखभाल करें। ध्यान रखें कि ये पौधे सूखने ना पाएं।

Source News : punjabkesari

India News not only charity Pitru Paksha: Plant these plants to get rid of Pitru Dosh
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.