Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » मां दुर्गा का मिलेगा आशीर्वाद, शारदीय नवरात्रि के पूजन में रखें इन बातों का ध्यान

मां दुर्गा का मिलेगा आशीर्वाद, शारदीय नवरात्रि के पूजन में रखें इन बातों का ध्यान

faridabadnews24By faridabadnews24October 2, 2021Updated:October 2, 2021No Comments2 Mins Read
Image Source : Google

Shardiya Navratri 2021 :  अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर नवमी तिथि तक शारदीय नवरात्रि के पूजन का विधान है। इन नौ दिनों में आदि शक्ति मां दुर्गा का व्रत और पूजन किया जाता है। मां दुर्गा के नौ रूप हैं, जिन्हें नवदुर्गा कहा जाता है। नवरात्रि के प्रत्येक दिन मां के एक रूप का पूजन होता है। इस साल नवरात्रि 07 अक्टूबर से शुरू हो कर 15 अक्टूबर रहेगी। इस बार दो तिथियां एक दिन ही पड़ जाने के कारण नवरात्रि का पूजन आठ दिनों तक ही होगा। हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। इस काल में भक्त मां दुर्गा के पूजन के साथ व्रत और संयम के कठोर नियमों का भी पालन करते हैं। आइए जानते हैं नवरात्रि में निषिद्ध कार्यों के बारे में….

1-नवरात्रि में सात्विक भोजन ही करना चाहिए। नवरात्रि के नौ दिन तामसिक भोजन मांस, मदिरा तथा लहसुन,प्याज आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।

2- जो लोग मां के नौ दिन के व्रत रह रहे हो उन्हें नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। अधिक जरूरत पड़ने पर सेंधा नमक का सेवन कर सकते हैं।

3- नवरात्रि के नौ दिन नहाने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। नवरात्रि के प्रत्येक दिन पूजन के पहले पूरे घर की सफाई जरूर करें।

4- नवरात्रि में दाढ़ी, बाल और नाखून नहीं कटवाए जाते हैं। नव दिनों तक मां का पूजन करने के बाद दाढ़ और बाल कटवा सकते हैं।

5- नवरात्रि के पूजन में चमड़े के प्रयोग से बचें तथा मां दुर्गा के मंदिर में भी दर्शन करने जाए तो चमड़े के बेल्ट और पर्स ले कर न जाएं।

6- मां दुर्गा की खण्डित मूर्ति का पूजन नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से अशुभ फल की प्राप्ति होती है।

7- पूजा के दौरान मंत्र और पाठ का सही उच्चारण करना चाहिए। जो मंत्र या पाठ अधिक कठिन लगे उन्हें पढ़ने से बचें।

8- मां दुर्गा की पूजा का अंत आरती गा कर करना चाहिए, ऐसा करने से पूजन की गलतियों की क्षमा मांगनी चाहिए।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

Source News : jagran

faridabadnews faridabadnews24 India News keep these things in mind while worshiping Shardiya Navratri Maa Durga will get blessings Sharadiya Navratri News
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.