
फरीदाबाद : फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनन्द कौशिक एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव बलजीत कौशिक ने सेक्टर-9 स्थित अपने कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण करते हुए पूर्व विधायक आनंद कौशिक कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का हमारे देश को आजादी दिलाने में सबसे अधिक योगदान रहा है। उन्होंने सत्य और अहिंसा का मार्ग अपनाकर बिना खून खराबा किये अंग्रेजों को देश से बाहर कर दिया। उन्होंने कहा भारत की आजादी में उनके योगदान के लिए भारतीय हमेशा ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा देश से बाहर पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में काले-गोरे के भेदभाव को मिटाने में सबसे अहम भूमिका निभाई।
बलजीत कौशिक ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री सच्चाई, ईमानदारी, दृढ़ संकल्प और सरलता के प्रतीक थे। उन्होंने देश के जवानों और किसानों दोनो को ही सम्मान दिया और जय जवान-जय किसान का नारा दिया। आज देश के किसानों पर संकट के बादल छाए हुए है। भाजपा सरकार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। किसान लगभग 9 महीने से रोड पर पड़े है लेकिनए भाजपा सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। इससे तो किसान गरीब और परेशान ही रहेगा।उन्होने कहा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा के दिशानर्देश पर कांग्रेस का हर कार्यकर्ता किसान भाइयों के साथ खड़ा है, जहां भी किसानों को कांग्रेस पार्टी की जरूरत पड़ेगी, पार्टी का कार्यकर्ता कंधे से कन्धा मिलाकर लड़ाई लडेगा।उन्होने कहाकि कांग्रेस पार्टी किसानों के हित के लिए भाजपा सरकार की ईंट से ईंट बजाने का काम करेंगी।इस मौके पर संजय त्यागी सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष,महिला जिला अध्यक्ष सुनीता फागना,कंवर सिंह मलिक,एडवोकेट विनोद कौशिक, अश्वनी कौशिक,राजेंद्र चौहान, महेंद्र घटवाल,एनएसयूआई के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विकास फागना,सीएल भारद्वाज,जयकिशन भारद्वाज, लाडो देवी,जगदीश पाराशर,सूबे सिंह चौहान,ज्योति,आदेश मिश्रा,राजकुमार,अशोक,हीरालाल गुप्ता प्रधान,महेंद्र यादव, मेहरचंद पराशर, गौरव वशिष्ठ, दानिश अली, जय भगवान भारद्वाज, जुबेर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
