
फरीदाबाद : नवरात्रि के समय आम आदमी पार्टी के एन आईटी 86 विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्यासी संतोष यादव ने पूरी विधानसभा में माँ भगवती के जागरण में जगह जगह जाकर आशिर्वाद लिया और आज वार्ड 6 के संजय एनक्लेव में विशाल जनसमूह के सामने माँ दुर्गा की पूजा में शामिल हुए और इस मौक़े पर विजय,विजेंदर सहित संजय एनक्लेव की rwa की युवा टीम ने संतोष यादव का जोरदार स्वागत किया।
मौके पर मौजूद जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रवासी नेता संतोष यादव ने कहा कि आज जंहा कुछ युवा नशा, जुए जैसी संगति में पड़कर अपना जीवन खराब कर रहे है वंही rwa संजय एनक्लेव की युवा टीम ब्लड केम्प,रोड सेफ्टी से जुड़कर समाजहित में निरंतर अच्छे काम कर रही है।स्वागत करने पर संतोष यादव ने सभी कालोनीवासी और मौके पर मौजूद मातृशक्ति को नमन किया और युवाओं का तहेदिल से आभार ब्यक्त करके माँ दुर्गा का आशिर्वाद लिया।और सभी क्षेत्रवासियों को रामनवमी और दशहरा की हार्दिक सुभकामना दी।
