Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » क्यों मनाया जाता है Bhai Dooj?

क्यों मनाया जाता है Bhai Dooj?

faridabadnews24By faridabadnews24November 5, 2021No Comments3 Mins Read
Image Source : Google

पांच दिनों तक चलने वाले दिवाली त्योहार का पांचवां और अंतिम दिन भाई दूज के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भाई-बहन के मधुर बंधन को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। भाई दूज हिंदू कैलेंडर के कार्तिक महीने में शुक्ल पक्ष की दूसरी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह दिन 6 नवंबर को पड़ रहा है। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर सिंदूर लगाती हैं और उनकी सलामती की दुआ करती हैं। बदले में भाई उन्हें कुछ खास गिफ्ट करते हैं। मगर, क्या आप जानते हैं कि भाई-दूज मनाने की परंपरा कहां से और कैसे शुरू हुई।

गोली मार नौजवान का किया कत्ल, त्योहार वाले दिन घर में छाया मातम

यमराज भी लगवाते हैं अपनी बहन से तिलक

लोककथाओं के अनुसार, भगवान सूर्य नारायण की पत्नी का नाम छाया था, जिन्होंने यमराज तथा यमुना को जन्म दिया। यमुना यमराज से बड़ा स्नेह करती थी। वहीं, यमराज अपनी बहन यमुना को जान से भी ज्यादा प्यार करते थे। शादी के बाद यमुना अपने भाई को घर बुलाती थी लेकिन काम का बोझ बढ़ने के कारण वह अपनी बहन को मिल नहीं पा रहे थे।

एक दिन कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष तिथि में वह अपनी बहन से मिलने पहुंच गए। यमुना भी इतने दिनों बाद अपने भाई को चौखट पर खड़ा देख बहुत प्रसन्न हुई और उनके लिए स्वादिष्ट व्यंजन बनाएं। यमराज ने यमुना को अनेक उपहार भेंट किए। उन्होंने अपनी छोटी बहन से वादा भी किया कि वह फिर से वापिस आएंगे। साथ ही उन्होंने यमुना से उसकी मनचाही इच्छा मांगने को कहा। तब वह यमराज से वरदान मांगती है कि हर साल इस दिन वह उससे मिलने आएं और उसका आतिथ्य स्वीकार करें। बस उसी दिन से हर साल इस दिन भाई दूज मनाया जाता है।

यमुना में स्नान करने का विशेष महत्व

इस पर्व को यम द्वितीया भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन भाई का तिलक करने के बाद भोजन करवाने से भाई को अन्न धन्न की प्राप्ति होता है। वहीं, पद्म पुराण के अनुसार, इस दिन यमुना में स्नान करने से मनुष्य अपने सभी पापों से मुक्त हो जाता है और उसे मुक्ति मिल जाती है

सामान जलकर राख, पटाखे चलाते घर में लगी आग

देशभर में जुड़े अलग रीति-रिवाज

इस दिन को बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर चिह्नित करती हैं। इसके बाद वे आरती करते हैं और बदले में उपहार दिए जाते हैं। हालांकि भारत में भी इस त्यौहार को अलग-अलग तरीके से सेलिब्रेट किया जाता है।

. बंगाल में तिलक के लिए चंदन का लेप और काजल का प्रयोग किया जाता है। इसके बाद धान (धान) और दरबा (घास) से आशीर्वाद दिया जाता है।

. वहीं, मणिपुर में ‘निंगोल चाकुबा’, नेपाल में ‘भाई टीका’, गोवा, महाराष्ट्र और कर्नाटक में ‘भाऊ बीज’ और पश्चिम बंगाल में ‘भाई फोटा’ के नाम से जाना जाता है।

 

Source News: punjabkesari

Delhi News faridabadnews faridabadnews24 Haryana News India News Why is Bhai Dooj celebrated?
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.