
देश में कोरोनी की दूसरी लहर अब काफी थमती हुई नज़र आ रही हैं। बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 10,929 मामले सामने आए हैं, बता दें कि कल की तुलना में 14.1% कम केस है, इससे एक दिन पहले 24 घंटे के दौरान 12,729 मामले सामने आए थे, इसके साथ ही देश में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में काफी बढोतरी हो रही है। जिसके बाद रिकवरी रेट बढ़कर 98.23 फीसद तक पहुंच गई है। बता दें कि मार्च 2020 के बाद यह सर्वाधिक रिकवरी रेट है। वहीं बता दें कि देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 12,509 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं। जिसके बाद कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 3,37,37,468 तक पहुंच गई है। वहीं, देश में सक्रिय मामले कुल मामलों का 1 फीसद से भी कम रह गए हैं, देश में अब कुल मामलों का 0.43 फीसद सक्रिय मामले हैं। यह मार्च 2020 के बाद से सबसे कम हैं। देश में अब 1,46,950 सक्रिय मामले बचे हैं। पिछले 255 दिनों में यह सबसे कम हैं. एक दिन पहले के आंकड़ों पर गौर करें तो सक्रिय मामले 1,48,922 थे, अच्छी बात है कि देश में पिछले कुछ दिनों से सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
Source News: punjabkesari
