
हरियाणा पंजाब समेत देश के कई राज्यों में सामाजिक पेंशन यानि बुढापा, विधवा और विकलांग पेंशन दी जा रही है, लेकिन अब पंजाब सरकार ने किसानों को लेकर पेंशन देने का ऐलान कर दिया है। पंजाब में अब किसानों को भी सरकार की तरफ से पेंशन दिये जाने की बात कही है।
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सरकार ने सूबे में 60 साल से ऊपर उम्र के किसानों को प्रतिमाह 2000 से लेकर 2500 रुपये पेंशन दिये जाने की तैयारी की है। इस योजना पर अब अफसर लगातार काम कर रहे हैं। भरोसेमंद सरकारी सूत्रों ने बताया कि इस बाबत मुख्यमंत्री की अगुवाई में कई बैठकें हो चुकी हैं। इनमें नीतिगत कार्य-नीति के साथ-साथ बुजुर्ग किसानों को पेंशन देने की योजना पर गहरा विचार-विमर्श किया गया।
देखें पूरी जानकारी, हरियाणा पुलिस में 1232 पदों पर भर्ती को मंजूरी
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चाहते हैं कि विधानसभा चुनावों से पहले इस योजना की विधिवत घोषणा कर दी जाए और बकायदा पेंशन भी शुरू हो जाए। एक वरिष्ठ आला अधिकारी ने बातचीत में बाकायदा पुष्टि की कि पंजाब सरकार की ओर से यह पता लगाने के लिए सर्वेक्षण शुरू हो गया है कि सूबे में कितने किसान पेंशन के पात्र हैं।
‘किसान पेंशन योजना’ को लागू करने के लिए विभिन्न विभागों पर आधारित एक कमेटी का गठन विधिवत तौर पर शीघ्र किया जा रहा है। इस कमेटी में कृषि विशेषज्ञ, खेती-बाड़ी महकमे से संबंधित आला अधिकारी, पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (लुधियाना) के प्रोफेसर, वित्त विभाग के अफसर और किसान संगठनों के नेता शामिल किए जाएंगे। इस कमेटी की देखरेख में ही किसान पेंशन योजना लागू होगी। कमेटी पेंशन राशि की बढ़ोतरी या कटौती पर भी मंथन करेगी।
छठ पूजा के चलते 10 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला
Source News: chopaltv
