
फरीदाबाद : 14 नवंबर बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है इसीलिए इस बार बदलाव हमारी कोशिश ट्रस्ट की संस्थापक सुषमा यादव ने NIT 3 में काम करने वाली गरीब महिलाओं के साथ बाल दिवस मनाया सुषमा यादव का सहयोग NIT3 में ही रहने वाली मोनिका बब्बर ,नैंसी बब्बर और हेमलता अरोड़ा ने किया। NIT3 में लगभग 60 ,70 महिलाएं हैं जो घरों में काम करती हैं उन्हीं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बदलाव की टीम ने इस बार बाल दिवस उन महिलाओं के साथ मनाने का फैसला किया और बाल दिवस के दिन सभी महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया, उनको समझाया गया कि काम के साथ साथ अपने स्वास्थ का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है। बदलाव की टीम ने सभी महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन और मेडिकेटेड साबुन भी बांटे, इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुख्य रूप से नैंसी बब्बर, मोनिका बब्बर, हेमलता चोपड़ा और हिमांशी यादव शामिल है।
