
हरियाणा के करनाल से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां नेशनल हाईवे-44 पर जा रही एक स्कॉर्पियों गाड़ी पर अचानक से आसमान से 70 किलो का पत्थर आ गिरा। हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
गाड़ी कोहंड गांव के पूर्व सरपंच सुभाष शर्मा चला रहे थे। उन्होंने बताया कि वह अपने परिवार की महिला सदस्यों के साथ पानीपत में आयोजित एक शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे। घरौंडा ओवरब्रिज पर जैसे ही वह घरौंडा बस स्टैंड के सामने पहुंचा तो आसमान से पत्थर गिरता दिखाई दिया।सुभाष ने बताया कि उसने 25 से 30 फुट की ऊंचाई से पत्थर नीचे गिरता दिखाई दिया। और अचानक ब्रेक लगा दी। जिसकी वजह से पत्थर गाड़ी के अगले हिस्से से जा टकराया और गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
https://www.youtube.com/channel/UC1fe8FzDbAW3IyHbZ6wxTUQ/videos
हादसे की सुचना पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस इस घटना को इतिफाकिया बता रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले को लेकर ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि पत्थर आसपास से ही गाड़ी के सामने आया है या फिर किसी गाड़ी से गिरा होगा।पत्थर कंक्रीट का है इसके उल्कापिंड से जोड़कर नहीं देखा जा सकता। लेकिन ड्राइवर का दावा है कि उसने पत्थर आसमान से गिरता हुआ देखा है लेकिन इस दावे में कितनी सच्चाई है इस बारे में कुछ भी कह पाना मुश्किल है। फिलहाल पुलिस मामले के साथ पत्थर की जांच पड़ताल कर रही है।
Source News: chopaltv
