
मिजोरम (Mizoram) में मंगलवार को कोविड-19 (Covid19) के 611 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1,29,386 हो गई है. जबकि एक और मरीज की मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 463 हो गई है. सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण दर कल की 15.90 फीसद से घटकर आज 11.30 फीसद रही तथा 5411 सैंपल्स की जांच के बाद 611 नए मरीजों का पता चला. विभाग के मुताबिक नए मामले 11 जिलों से सामने आये हैं. आइजोल में कोविड-19 के 310, लुंगलाई में 74 और सर्चिप में 55 नए मरीजों का पता चला. राज्य में फिलहाल 5,185 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 1,23,738 मरीज संक्रमणमुक्त हो चुक हैं. पिछले 24 घंटे में 849 मरीजों ने संक्रमण को मात दी.विभाग के मुताबिक राज्य में कोविड-19 मरीजों के स्वस्थ होने की दर 95.97 फीसद है जबकि मृत्यु दर 0.35 फीसद है. राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. लालजावमी के मुताबिक सोमवार तक सात लाख से अधिक लोगों को टीका दिया गया. उनमें 5.37 लाख लोगों को टीकों की दोनों खुराक लग गई है.
Source News: zeenews
