Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » डेरा प्रेमियों के लिए लिखा ये खास संदेश, डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की आई चिट्ठी

डेरा प्रेमियों के लिए लिखा ये खास संदेश, डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की आई चिट्ठी

faridabadnews24By faridabadnews24November 21, 2021Updated:November 21, 2021No Comments3 Mins Read
Image Source : Google

डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक शाह मस्ताना महाराज के जन्मदिवस पर एक बार फिर डेरा में शुक्रवार को भारी संख्या में संगत उमड़ी और जन्मदिवस पर होने वाली गतिविधियों में भाग लिया । यह करीब 9 महीने बाद पहला मौका है जब डेरा सच्चा सौदा में इतना बड़ा कार्यक्रम हुआ है और हजारों की संख्या में संगत पहुंची हो । इससे पहले कोविड को लेकर प्रशासन ने बड़े कार्यक्रमों पर रोक लगाई हुई थी ।

सिरसा के डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक शाह मस्ताना महाराज का अवतार दिवस शुक्रवार को मनाया गया। इस मौके पर डेरा प्रबंधन ने अलग-अलग मामलों में सजा होने की वजह से रोहतक की सुनारिया जेल में बंद डेरा प्रमुख राम रहीम की ओर से भेजा गया संदेश पढ़कर सुनाया। इस संदेश में डेरा प्रमुख ने अपनी मां की सेहत के बारे में पूछा? साथ ही जल्दी ही खुद बाहर आकर उनका इलाज करवाने की इच्छा जताई।

 डेरा प्रमुख ने ये लिखा चिट्‌ठी में

आदरणीय माताजी, प्यारे बच्चो व ट्रस्ट प्रबंधक सेवादारो,

आप सबको साई शाह मस्ताना जी महाराज के जन्मदिन के भंडारे की लाखों बधाइयां और बहुत-बहुत आशीर्वाद। धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा। माताजी आपकी सेहत कैसी है? आप समय पर दवाई जरूर लिया करें। परम पिता परमात्मा ने चाहा तो हम जल्दी आकर आपका इलाज स्वयं जरूर करवाएंगे। हमारे करोड़ों बच्चों, साईंदाता सतगुरु शाह मस्ताना जी महाराज ने हम सबको जो राम-नाम का बड़ा ही आसान सा रास्ता बताया है कि आप चलते, बैठते या लेटकर भी अगर राम नाम जपेंगे तो प्रभु उसे जरूर मंजूर करेंगे।

आपको खुशियों से मालामाल कर देंगे। आप चिंता किसी भी प्रकार की न किया करें। राम-नाम का जाप, सेवा व राम नाम की नामचर्चा जरूर किया करो। हम यहां पर प्रभु व सतगुरु जी की कृपा से बिल्कुल ठीक है और परम पिता से दुआ करते हैं कि ऐसा समय जल्द से जल्द आए, जब पूरा संसार सुखमय जीवन जिए और हर जगह सुख शांति का साम्राज्य हो।

आप हमेशा हमारे बताए हुए रास्ते पर चलें। सर्वधर्म का सत्कार करें। ऊंच-नीच का भेदभाव न करें। प्रभु की बनाई सृष्टि की सेवा करते रहें। किसी की भी निन्दा ना करें। प्रभु की बनाई सृष्टि से बेगर्ज प्रेम करें। कैसा भी समय हो, घबराएं न बल्कि प्रभु का सुमरिन करें तो समय अच्छा जरूर आता है। साईं जी से यही प्रार्थना हम करते हैं कि वो आप सबकी जायज मांग जरूर व जल्दी पूरी करें। आपको गम, दु:ख, चिंता व बीमारियों से बचाए और एमएसजी के रूप में आपको दर्शन दीदार से जल्दी नवाजें।

हमारा ध्यान, गुरु रूप में अपने हर एक बच्चे में हमेशा रहता है। हमारे करोड़ों बच्चों से हम बेहद रूहानी प्यार व संभाल करते हैं। हर बच्चे के लिए परम पिता परमात्मा से दोनों जहां की खुशिया मांगते रहते हैं। भंडारे की बहुत खुशियां व सबको आशीर्वाद।

-दासन दास गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां

Dera gurmeet singh latter

Source News: chopaltv

Delhi News faridabadnews faridabadnews24 Haryana News India News letter from Dera Sacha Sauda chief Ram Rahim This special message written for Dera lovers
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.