Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » संयुक्त किसान मोर्चा ने की बातचीत की पेशकश, क्या जल्द खत्म होने वाला है किसान आंदोलन?

संयुक्त किसान मोर्चा ने की बातचीत की पेशकश, क्या जल्द खत्म होने वाला है किसान आंदोलन?

faridabadnews24By faridabadnews24November 24, 2021No Comments2 Mins Read
Image Source : Google

नई दिल्ली /सोनीपत : संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से प्रधानमंत्री को खुली चिट्ठी भेजी गई है, जिसमें कृषि कानून के अलावा अन्य मांगों को लेकर वार्ता की भी पेशकश की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कृषि कानून वापस लेने की घोषणा और इसको लेकर कैबिनेट की बैठक बुलाने को मोर्चा सकारात्मक कदम बता रहा है। मोर्चा का मानना है कि सरकार यह समझ रही है कि उनकी मांगें जायज हैं। इसलिए उनकी एक मांग मानकर सकारात्मक रुख दिखाया। उन्हें उम्मीद है कि लंबित मांगों को लेकर भी सरकार उनके साथ जल्द वार्ता करेगी।

तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा के साथ ही कुंडली बार्डर करीब एक साल से धरना दे रहे प्रदर्शनकारी किसान उत्साहित हो गए। घोषणा के साथ ही कुछ प्रदर्शनकारियों ने तो वापसी की तैयारी भी शुरू कर दी थी, लेकिन आंदोलन का नेतृत्व कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर उन्हाेंने कदम रोक लिये।

हालांकि प्रदर्शनकारियों का मानना है कि प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद मोर्चा को भी नरम रुख अपनाना चाहिए और उन्होंने ऐसा किया भी है। यही वजह है कि उन्होंने वार्ता की पेशकश की है। एक दिन पहले प्रेसवार्ता के दौरान मोर्चा के नेताओं ने भी यह संकेत दिये थे कि यदि वार्ता के दौरान उनकी मांगों पर सरकार का रुख सकारात्मक रहा तो आंदोलन समाप्त हो सकता है।

फिलहाल मोर्चा की प्रमुख मांगोंं में न्यूनतम समर्थन (एमएसपी) मूल्य की गारंटी कानून, आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के स्वजनों को मुआवजा, पुनर्वास और दर्ज मुकदमे वापस लेना प्रमुख हैं। एमएसपी पर तो मोर्चा के नेताओं ने सरकार द्वारा गठित कमेटी की रूपरेखा और डेडलाइन आदि पर अपनी बात रख ही चुके हैं। शेष मुद्दों पर यदि सरकार कोई ठोस आश्वासन देती है तो आंदोलन समाप्त हो सकता है।

टल सकता है संसद कूच

संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से घोषित 29 नवंबर का संसद कूच फिलहाल टल भी सकता है। मोर्चा ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम फिलहाल यथावत जारी रखने की बात कही है, लेकिन संसद कूच को लेकर स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा। इसके लिए 27 नवंबर की बैठक में अंतिम निर्णय लेने की बात कही गई। बताया जाता है कि माेर्चा को उम्मीद है कि इससे पूर्व सरकार के साथ वार्ता हो सकती है और इसमें कोई न कोई समाधान निकल आएगा।

Source News: jagran

Delhi News faridabadnews faridabadnews24 Haryana News India News is the farmers' movement going to end soon? United Kisan Morcha offers talks
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

दिल्‍ली: IRS अफसर की बेटी से घर में घुसकर रेप, USB केबल से घोंटा गला, मौत

April 22, 2026

ये नई सेवा हुई शुरू अब नहीं होगी कोई परेशानी, हरियाणा में राजस्व संबंधी शिकायतें 48 घंटे के भीतर हल होंगी

April 17, 2026

महिलाओं को देश के नीति निर्माण में नेतृत्व की भूमिका प्रदान करेगा “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

April 17, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.