
फरीदाबाद : आम आदमी पार्टी के एन आईटी 86 विधानसभा फ़रीदाबाद के पूर्व विधायक प्रत्यासी प्रवासी नेता संतोष यादव रात अपने मित्र के बीमार परिजनों से ग्रेटर नोयडा में मिलकर घर वापिस आ रहे थे तभी अचानक सड़क पर गंभीर रूप से घायल पड़े चार युवकों को देखा और पास काफी भीड़ थी,तभी तुरन्त यादव ने पुलिस कंट्रोल को फोन करके दो युवकों को अपनी गाड़ी में ,एक को ऑटो में और एक को पुलिस की गाड़ी में डाल पास में यथार्थ अस्पताल में ले गए जंहा तुरन्त इलाज चालू करवाया जिसमें डॉक्टर ने एक को मृत घोषित किया और तीन युवकों की जान बचाने में कामयाब हो गए।यह घटना रात दो बजे की है और ये युवक भजनपुरा दिल्ली के रहने वाले हैं जो ग्रेटर नोयडा में किसी कार्यक्रम से घर जा रहे थे जो स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में थे और रास्ते मे खड़ी डंपर गाड़ी तेज गति के कारण दुर्घटना ग्रस्त हो गई।
समाजसेवी संतोष यादव रोड सेफ्टी से जुड़े हुए हैं और पहले भी बहुत से घायलों को अस्पताल भेज जान बचा चुके हैं और इसी कारण कई बार फ़रीदाबाद के आईएस,आईपीएस पुलिस अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया है और हरियाणा और केंद्र सरकार के मंत्रियों द्वारा भारत गौरव अवार्ड और हरियाणा गौरव अवार्ड से भी सम्मानित हुए हैं।
