Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Cancer: शरीर में इन बदलावों को ज्यादातर लोग करते हैं इग्नोर, कैंसर का संकेत हैं ये 9 लक्षण

Cancer: शरीर में इन बदलावों को ज्यादातर लोग करते हैं इग्नोर, कैंसर का संकेत हैं ये 9 लक्षण

faridabadnews24By faridabadnews24November 26, 2021No Comments3 Mins Read
Image Source : Google

अगर आपको अपने शरीर में कोई बदलाव नजर आए तो इसे नजरअंदाज न करें. ये कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के संकेत हो सकते हैं. कैंसर ऐसी बीमारी है जो धीरे-धीरे पूरे शरीर में फैल जाती है. अगर सही समय पर इसका पता न चले तो मरीज की जान बचाना मुश्किल हो जाता है. ज्यादातर लोगों को ये लगता है कि एडवांस स्टेज में कैंसर के लक्षण ​सामने आते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है, कुछ शुरुआती लक्षण भी इस बीमारी का संकेत देते हैं. अक्सर ऐसा होता है कि हम इन लक्षणों को सामान्य मानकर इग्नोर कर देते हैं.

वजन कम हो रहा हो

अगर आपका वजन तेजी से कम हो रहा है, तो सतर्क हो जाएं. ये कैंसर का संकेत हो सकता है. ये pancreas, stomach, oesophagus या lung कैंसर के संकेत हो सकते  हैं.

शरीर में सूजन या गांठ

शरीर के किसी हिस्से में सूजन या गांठ नजर आए तो इसे अनदेखा न करें. पेट, ब्रेस्ट या Testicle में गांठ, कैंसर की वजह से हो सकती है.

लगातार कफ बनना 

लगातार कफ (Cough) बने रहना भी कैंसर का संकेत है. अगर तीन से चार हफ्ते तक लगातार कफ बना रहे तो इसे इग्नोर न करें. लगातार कफ रहना, कफ के साथ खून आना, सांस लेने में तकलीफ होना लंग कैंसर के संकेत हो सकते हैं.

तिल या मस्से में बदलाव

तिल या मस्से में कोई बदलाव दिखे तो इसे नजरअंदाज न करें. ज्यादातर लोग इस पर गौर नहीं करते, लेकिन ये स्किन कैंसर के संकेत हो सकते हैं. अगर कोई नया मस्सा दिखे या पहले से स्किन पर मौजूद मस्से या तिल के रंग और आकार में  बदलाव नजर आए तो इसे इग्नोर न करें.

पेशाब में खून आना

पेशाब में खून आना कैंसर का वॉर्निंग साइन हो सकता है. ये bowel cancer के संकेत हो सकते हैं. टॉयलेट हैबिट्स में बदलाव यानी सामान्य तौर पर जितनी बार आप टॉयलेट जाते हैं, उससे ज्यादा टॉयलेट जाना और कब्ज की समस्या ​हो तो इसे नजरअंदाज न करें. पेशाब में खून आना bladder या kidney cancer के संकेत हो सकते हैं.

बार-बार पेशाब आए तो इसे भी नजरअंदाज न करें. पुरुषों में ये Prostate cancer के लक्षण हो सकते हैं. इसकी वजह कमर के निचले हिस्से में दर्द भी हो सकता है.

दर्द महसूस होना

लगातार हफ्तों तक दर्द महसूस हो तो ये भी कैंसर के लक्षण हो सकते हैं. एक कैंसर रिसर्च के मुताबिक, कैंसर से जुड़ा दर्द इसलिए होता है क्योंकि ट्यूमर,  हड्डियों, नसों और दूसरे अंगों पर प्रेशर डालता है.

सीने में जलन

अगर आपको लगातार सीने में जलन महसूस हो रही है तो ये भी कैंसर के लक्षण हो सकते हैं. ये Stomach या Throat Cancer के लक्षण हो सकते हैं.

खाना निगलने में दिक्कत महसूस होना

खाना खाते हुए निगलने में तकलीफ या दर्द महसूस हो खाना बार बार गले में फंस जाए तो ये भी कैंसर के संकेत हो सकते हैं. Oesophageal cancer की स्थिति में ऐसा हो सकता है.

रात में पसीना आना

रात में पसीना आना भी कई तरह के कैंसर के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं. ये ज्यादातर Lymphoma की स्थिति में होता है. इस तरह का कैंसर Lymphatic System में होता है. Lymphatic System पूरे शरीर में फैले ब्लड वेसेल्स और ग्लैंड्स का नेटवर्क होता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें. faridabadnews24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Source News: zeenews

Cancer: Most people ignore these changes in the body Delhi News faridabadnews faridabadnews24 Haryana News India News these 9 symptoms are a sign of cancer
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.