Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानें तरीका, आपके पास नहीं है वोटर आईडी कार्ड, तो भी डाल सकते हैं वोट

जानें तरीका, आपके पास नहीं है वोटर आईडी कार्ड, तो भी डाल सकते हैं वोट

faridabadnews24By faridabadnews24December 1, 2021No Comments4 Mins Read
Image Source : Google

अगले साल 5 राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं. तमाम राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत के लिए चुनावी समर में ताल ठोंक रहे हैं. सभी दल मतदाताओं को अपने-अपने पक्ष में रिझाने की कोशिशों में लगे हैं. अब फैसला मतदाता को करना है कि वह किसे चुनते हैं. किसी भी पार्टी को जिताने के लिए वोट डालना जरूरी है. मतदान के दिन वोट डालने के लिए पहचान पत्र के तौर पर चुनाव आयोग सभी मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र (Voter ID Card) यानी वोटर आईडी जारी करता है. अगर आपका पहली बार वोट बना है और वोटर आईडी कार्ड नहीं मिल पाया है या फिर कहीं खो गया है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. हम आपको बिना वोटरकार्ड के वोट डालने का तरीका बताने जा रहे हैं.

वोटर लिस्ट में नाम होना जरूरी

इसके लिए आपका नाम वोटर लिस्ट में होना जरूरी है. वोटर लिस्ट में आपका नाम है और आपके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है तो चुनाव आयोग ने 11 प्रकार के अन्य डॉक्युमेंट्स को पहचान पत्र के तौर पर मान्यता दी है, जिन्हें दिखाकर आप अपना वोट डाल सकते हैं. अगर किसी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है और वह वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर अपना आधार कार्ड या वोटर कार्ड या अन्य कोई आईडी दिखाता है तो उसे वोट डालने नहीं दिया जाएगा. वोटर लिस्ट में नाम दर्ज होने के बाद ही मतदान करने का अधिकार होगा.

जान लें चाणक्य की 4 बातें, चमकेगा बिजनेस, नौकरी में होगी दिन-रात तरक्की

इन डॉक्युमेंट्स के आधार पर डाल सकते हैं वोट

अगर आपके पास वोटर आईडी नहीं है तो दूसरे डॉक्युमेंट्स के आधार पर भी मतदान किया जा सकता है. चुनाव आयोग ने वोटर आईडी के अलावा इन 11 अन्य प्रकार के डॉक्युमेंट्स को भी मान्यता दी हुई है.

1. पासपोर्ट.
2. ड्राइविंग लाइसेंस.
3. अगर आप सेंट्रल और स्टेट गवर्नमेंट के कर्मचारी हैं या फिर, PSUs और पब्लिक लिमिटेड कंपनी में काम कर रहे हैं तो कंपनी की फोटो आईडी के आधार पर भी मतदान किया जा सकता है.
4. PAN कार्ड.
5. आधार कार्ड.
6. पोस्ट ऑफिस और बैंक द्वारा जारी किया गया पासबुक.
7. MGNREGA जॉब कार्ड.
8. लेबर मिनिस्ट्री द्वारा जारी किया गया हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड.
9. पेंशन कार्ड जिसपर आपकी फोटो लगी हो और अटेस्टेड हो.
10. नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (NPR) द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड.
11. MPs/MLAs/MLCs की तरफ से जारी आधिकारिक पहचानपत्र.

जीवन भर रहता है बुध ग्रह का साया, बुधवार को भूलकर भी न करें ये काम

वोटर लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम

हर चुनाव से पहले चुनाव आयोग वोटर लिस्ट को अपडेट करता है. इस दौरान नए वोटर जोड़े जाते हैं और कभी-कभी किसी मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से कट जाता है. ऐसे में चुनाव से पहले वोटर लिस्ट में अपने नाम की जांच जरूर कर लें. अगर वोटर लिस्ट में आपका नाम नहीं है तो चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करा कर अपना नाम फिर से वोटर लिस्ट में शामिल करवा सकते हैं. वोटर लिस्ट में नाम चेक करने के लिए आपका ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे.

– चुनाव आयोग की वेबसाइट Electoralsearch.in पर लॉगिन करें. यहां दो तरह से मतदाता सर्च कर सकते हैं.
– पहले ऑप्शन में नाम, जन्मतिथि और कुछ अन्य जानकारी डालकर नाम अपने नाम को चेक कर सकते हैं.
– दूसरे ऑप्शन में वोटर कार्ड पर दिए गए EPIC नंबर के जरिए जानकारी हासिल कर सकते हैं.
– EPIC नंबर को मतदाता पहचान पत्र क्रमांक कहते हैं. इस नंबर के जरिए मतदाता सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं.
– जानकारी देने के बाद वोटर लिस्ट आपके सामने खुल जाएगा और आपका डिटेल्स वहां मौजूद होगा.
– सारी जानकारी देने के बावजूद अगर जानकारी सामने नहीं आती है तो चुनाव आयोग के टोल फ्री नंबर 1800111950 पर कॉल कर सकते हैं.

 

Source News: zeenews

Delhi News even then you can vote faridabadnews faridabadnews24 Haryana News India News Learn the way Voter ID Card you do not have voter ID card
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.