
अफ्रीका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (अफ्रीका सीडीसी) ने कहा कि सोमवार शाम तक अफ्रीका में कोविड-19 के पुष्ट मामलों की संख्या 86,38,595 तक पहुंच गई. अफ्रीकी संघ (एयू) की विशेष स्वास्थ्य सेवा एजेंसी ने कहा कि पूरे महाद्वीप में मरने वालों की संख्या 2,22,827 है, और 8,089,604 मरीज अब तक इस बीमारी से उबर चुके हैं.
सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने अफ्रीकी सीडीएस के हवाले से बताया दक्षिण अफ्रीका, मोरक्को, ट्यूनीशिया और इथियोपिया महाद्वीप पर सबसे अधिक मामलों वाले देशों में से हैं. दक्षिण अफ्रीका में लगभग 30 लाख मामलों के साथ अफ्रीका में सबसे अधिक कोविड मामले दर्ज किए हैं, इसके बाद उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को में सोमवार शाम तक 949,732 मामले दर्ज किए गए हैं.
मामलों के संदर्भ में, अफ्रीका सीडीसी के मुताबिक, दक्षिणी अफ्रीका सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है, इसके बाद महाद्वीप के उत्तरी और पूर्वी हिस्से हैं, जबकि मध्य अफ्रीका सबसे कम प्रभावित क्षेत्र है. बतां दें दक्षिण अफ्रीका में ही सबसे पहले कोविड के ओमिक्रोम वैरिएंट की पुष्टी हुई थी जिसके बाद दुनिया के कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका से आने वाली फलाइट्स पर रोक लगा दी थी.
जानें तरीका, आपके पास नहीं है वोटर आईडी कार्ड, तो भी डाल सकते हैं वोट
जानकारी के मुताबिक पिछले 15 दिनों में 1 हज़ार से ज्यादा लोग अफ्रीकी देशों से मुंबई पहुंचे हैं. अफ्रीका में ओमिक्रोम के मामले आने के मद्देनज़र यह और भी अहम हो जाता है गैर मुल्कों से आ रहे लोगों की कोरोना की जांच हो और उन्हें रिपोर्ट आने तक क्वारनटीन किया जाए. अमर उजाला की एक रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई पहुंचे 1 हज़ार लोगों में से सिर्फ़ 466 लोगों की सूची सामने आई है.
Source News: zeenews
