
फ़रीदाबाद : आम आदमी पार्टी की टिकट पर एन आईटी 86 विधानसभा से चुनाव लड़ चुके प्रवासी नेता संतोष यादव ने हजारों जनसैलाब के साथ पुलिस आयूक्त कार्यालय पर फ़रीदाबाद में हो रही गुंडागर्दी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।और कमिश्नर विकास अरोड़ा से मुलाकात कर प्रवासी मजदूर रितेश यादव के हमलावरों को जल्दी गिरफ्तारी की मांग कर केस को सीआईए में ट्रांसफर की मांग की जो पुलिस आयूक्त ने तुरन्त मांग को मानते हुए केस सीआईए 48 में ट्रांसफर कर मुजरिमो को जल्दी गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
इस मौके पर रितेश के नाना रामसिंह यादव और मामा हनुमान यादव ने कहा कि मुजेसर थाने में fir नंबर 676 दर्ज हुए 15 दिन से ज्यादा हो गया है और रितेश अभी कोमा में है गोछि पुलिस चौकी ने कोई गिरफ्तारी नही की है हमे इंसाफ चाहिए।इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जोन ब्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमन गोयल ने कहा कि भाजपा राज में पुलिस चालान काटने पर ब्यस्त है और सरकार का खजाना भरने में प्रवासियों के सुरक्षा पर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है अगर जल्दी गिरफ्तारी नही हुई तो प्रवासी समाज बड़ा आंदोलन करेगा।
इस मौके पर गणेश मंडल,समाजसेवी अंगद चौरसिया,धर्मवीर यादव,बिनोद यादव,अंगद यादव,कृपाशंकर,मीना शुक्ला,मंजू देवी,राजू रॉय,कैलाश मास्टर यादव,मुनेश शुक्ला,रमेश पुजारी,राजकुमार,रामलखन,रामनीवश, मोनू,अवधेश,सोनू सिसोदिया,पूर्वांचल अध्यक्ष आप राजपाल झा,श्रमिक अध्यक्ष आप राजकुमार,केशव वर्मा सहित हजारों की संख्या में प्रवासी एकजुट हुए और शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया।
प्रवासियों में हजारों की संख्या में आये बड़े,बुजुर्ग,युवा और महिलाएं थी जिनमे काफी रोष था,प्रवासी नेता संतोष यादव ने कहा कि प्रवासियों के सुरक्षा और सम्मान पर आंच नही आने देंगे और जल्दी बदमासों की गिरफ्तारी नही की गई तो हजारों का जनसैलाब सड़क पर उतरेगा। इस मौके पर यादव समाज के प्रधान हरिबाबू ,यसोदानंद यादव ने कहा कि हम कई दिन से गोछि पुलिस चौकी के चक्कर काट रहे है लेकिन प्रसाशन ने कोई सुनवाई नही की और न अभी तक पीड़ित से मिलने अस्पताल गए जिसका हमे रोष है।
