Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Latest Updates: बिपिन रावत हेलीकाप्टर क्रैश, पांच लोगों की मौत, तमिलनाडु के कुन्नूर में सेना का एमआई-17 वी5 हेलीकाप्टर क्रैश

Latest Updates: बिपिन रावत हेलीकाप्टर क्रैश, पांच लोगों की मौत, तमिलनाडु के कुन्नूर में सेना का एमआई-17 वी5 हेलीकाप्टर क्रैश

faridabadnews24By faridabadnews24December 8, 2021No Comments3 Mins Read
Image Source : Google

तमिलनाडु में सेना का एमआई हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि हेलीकाप्टर में सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। नजदीकी सेना के अस्‍पताल में सभी घायलों को भर्ती कराया गया है। इनकी हालत फिलहाल गंभीर बताई गई है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दुर्घटना को लेकर संसद में जानकारी देंगे। वहीं, दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए भारतीय वायु सेना ने जांच के आदेश दिए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआइ के मुताबिक, दुर्घटनास्थल से चार शव बरामद किए गए हैं। साथ ही तीन घायलों को बचाया गया है।

बिपिन रावत हेलीकाप्टर क्रैश Latest Updates:

– समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सरकार गुरुवार को संसद में दुर्घटनाग्रस्त हुए सैन्य हेलीकॉप्टर एमआई-17 वी5 के बारे में जानकारी देगी। दुर्घटनाग्रस्त हुए हेलीकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत सवार थे।

– रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नई दिल्ली स्थित सीडीएस जनरल बिपिन रावत के घर पहुंचे थे। थोड़ी देर रुकने के बाद रक्षा मंत्री वहां से रवाना हो गए।

– कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने दुर्घटना को लेकर दुख वयक्त किया है। उन्होंने कहा है कि वो हादसे को लेकर और ज्यादा जानकारी जुटा रहे हैं। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक सीडीएस जनरल बिपिन रावत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

– तमिलनाडु के फारेस्ट मिनिस्टर के रामचंद्रन घटनास्थल पर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया है कि हेलीकाप्टर में सवार 14 लोगों में से पांच की मौत हो गई है। वहीं दो अन्य लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

 

 

 

– समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दुर्घटना का जायजा लेने के लिए वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी सुलूर एयरबेस रवाना हुए हैं।

– रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तमिलनाडु में दुर्घटनाग्रस्त हुए सैन्य हेलिकॉप्टर के संबंध में स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक चल रही है। राजनाथ सिंह ने दुर्घटना के बारे में प्रधानमंत्री मोदी को जानकारी दी है।

– कोयंबटूर और सुलूर के बीच सैन्य हेलीकाप्टर दुर्घटना की घटना के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन आज शाम चेन्नई हवाई अड्डे से कोयंबटूर जाएंगे और फिर वहां से कुन्नूर जाएंगे।

– समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दुर्घटनास के वक्त हेलीकाप्टर में कुल 14 लोग सवार थे। इनमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेंद्र कुमार, लांस नायक विवेक कुमार, लांस नायक बी साई तेजा और हवलदार सतपाल शामिल थे।

 

 

– समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से दी गई जानकारी के मुताबिक, तमिलनाडु के कोयंबटूर और सुलूर के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुए सेना के एमआई-सीरीज के हेलीकाप्टर में सीडीएस बिपिन रावत, उनके कर्मचारी और परिवार के कुछ सदस्य सवार थे। हादसे की वजह खराब मौसम बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सीडीएस बिपिन रावत अपनी पत्नी के साथ वेलिंगटन में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, इसी दौरान ये हादसा हुआ है। वेलिंग्टन में आर्म्ड फोर्सेज का कॉलेज है। यहां सीडीएस रावत को लेक्चर था।

 

– दुर्घटनास्‍थल के कुछ वीडियो भी सामने आ रहे हैं। तस्‍वीरों में गहरे धुएं और आग के साथ हेलीकॉप्‍टर के मलबा भी दिखाई दे रहा है। इन तस्‍वीरों को देखकर हादसे का अंदाजा लगाया जा सकता है। बता दें कि Mi-17 V5, एक मिडियम लिफ्ट हेलिकाप्टर है जिसे जवानों और आर्म ट्रांसपोर्ट, फासर सपोर्ट और खोजने और बचाने के मिशन के लिए डिजाइन किया गया है। बता दें कि दुर्घटनाग्रस्त विमान Mi-17 V5 भारतीय वायुसेना का काफी ताकतवर हेलिकाप्टर माना जाता है।

Source News: jagran

Army's Mi-17 V5 helicopter crashes in Coonoor Delhi Delhi Latest News Delhi Live News Delhi News Faridabad Faridabad Latest News Faridabad News faridabadnews24 five killed Gurugram Gurugram Latest News Gurugram News Haryana Haryana Latest News Haryana News India India Latest News India Live News India News India Newsnext Latest faridabadnews24 Latest News Headlines Latest Updates: Bipin Rawat helicopter crashes Tamil Nadu
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.