Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » भारत को लेकर दिया बड़ा बयान, IPL से बाहर होने के बाद भर आया CSK के इस खिलाड़ी का दिल

भारत को लेकर दिया बड़ा बयान, IPL से बाहर होने के बाद भर आया CSK के इस खिलाड़ी का दिल

faridabadnews24By faridabadnews24December 9, 2021No Comments3 Mins Read

आईपीएल में दुनियाभर का हर एक खिलाड़ी खेलना चाहता है. इसके पीछे कारण ये है कि इस लीग से दौलत और शौहरत दोनों ही भरपूर मिलती हैं. वहीं कई युवा खिलाड़ियों के करियर भी इस लीग में बेहतरीन प्रदर्शन करके बनते हैं. इसके अलावा विदेशी खिलाड़ी भी इस लीग को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं. कई विदेशी खिलाड़ियों ने आईपीएल के जरिए ही पूरी दुनिया में खूब नाम कमाया है.

आईपीएल ने इस खिलाड़ी को बनाया ब्रांड

वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर और सीएसके की ओर से खेलने वाले ड्वेन ब्रावो का मानना है कि भारत ने उन्हें वह ब्रांड बनने का मौका दिया है, जो वह वर्तमान में हैं. उन्होंने कहा कि भारत में फैंस के प्यार के कारण देश उनके दिल के बहुत करीब हो गया है. ब्रावो अब अपने क्रिकेट करियर और संगीत के अलावा ‘डीजेबी47 फैशन लेबल’ के साथ एक नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं, जो भारत में अगले साल लॉन्च के साथ ऑनलाइन उपलब्ध होगा.

भारत की तारीफ

ब्रावो ने आईएएनएस के साथ एक विशेष बातचीत में कहा, ‘यह मेरे लिए बहुत खास है। क्योंकि मुझे नहीं लगता कि मैं आज भारत के बिना आधा भी ब्रांड होता. यह एक सच्चाई है और मैं भारत का आभार जताना चाहता हूं. जो मेरे घर से बहुत दूर है. मुझे यहां के लोगों से जो प्यार मिला है. इसलिए निश्चित रूप से मेरे दिल के बहुत करीब है. यही कारण है कि जब मैं संगीत या क्रिकेट की बात करता हूं, तो उसमें हमेशा भारतीय उपस्थिति होती है.’

पूरे साल आपके कदम चूमेंगी सफलताएं, नए साल से पहले जान लें ये बेहद जरूरी बातें

बायो-बबल पर कही ये बात

बायो-बबल में क्रिकेट खेलने के बारे में बात करते हुए ब्रावो ने अपनी चुनौतियों को स्वीकार किया, लेकिन साथ ही सकारात्मक पहलुओं पर भी ध्यान केंद्रित करने पर जोर दिया. ब्रावो के अनुसार, ‘मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से ऐसे क्षण आए हैं, जहां यह चुनौतीपूर्ण लगा है. मेरे कहने का मतलब है कि कोरोना महामारी में बहुत से लोगों ने अपनी नौकरी खो दी और कुछ लोगों ने अपनी जान गंवा दी. हम अभी भी दुनियाभर में अपने फैंस के लिए काम करने, खेलने, कमाने और मनोरंजन करने में सक्षम हैं. इसलिए, मैं हमेशा सकारात्मक पक्ष को देखता हूं. इस तरह में बायो-बबल से निपटता हूं.’  वहीं, 38 साल की उम्र वाले इस खिलाड़ी ने उम्मीद जताई है कि बायो-बबल जल्द ही खत्म हो जाएगा.

भारत में करने जा रहे नई शुरुआत

ब्रावो के मुताबिक, ‘मैं हमेशा से फैशन में शामिल होना चाहता था, क्योंकि मैं ड्रेसिंग करना पसंद करता हूं. अब मेरा अपना ब्रांड है और अब लोग मेरे ब्रांड का सामान पहनना चाहते हैं तो इसलिए मैं सही दिशा में कदम उठा रहा हूं. उन्होंने आगे कहा कि मैं खुद को एक ऐसे ब्रांड के रूप में देखना चाहता हूं, जिससे लोग खुद को जोड़ना चाहे.’ ब्रावो ने कहा, ‘यह एक ट्रेंडी ब्रांड है, जो युवाओं, बच्चों और उनके माता-पिता को डीजे ब्रावो ब्रांड द्वारा बनाए गए कपड़े पहनने के लिए आकर्षित करेगा. उम्मीद है कि यह न केवल भारत में बल्कि ऑस्ट्रेलिया, यूके, कैरिबियन और यूएस जैसे स्थानों में विस्तारित होगा. यही मेरा अंतिम लक्ष्य है.’

Source News: zeenews

Big statement about India Delhi Delhi Latest News Delhi Live News Delhi News Faridabad Faridabad Latest News Faridabad News faridabadnews24 Gurugram Gurugram Latest News Gurugram News Haryana Haryana Latest News Haryana News India India Latest News India Live News India News India Newsnext Latest faridabadnews24 Latest News Headlines this CSK player's heart was filled after being out of IPL
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.