Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » घर की इस दिशा में रखने से बरसेगा खूब धनl, नए साल से पहले घर लाएं Laughing Buddha

घर की इस दिशा में रखने से बरसेगा खूब धनl, नए साल से पहले घर लाएं Laughing Buddha

faridabadnews24By faridabadnews24December 13, 2021No Comments4 Mins Read
Image Source : Google

Fengshui Tips: नया साल 2022 (New Year 2022) जल्द ही दस्तक देने वाला है. दिसंबर साल 2021 का आखिरी महीना है. साल 2021 कुछ लोगों के लिए काफी अच्छा रहा जबकि कुछ लोगों को इस साल में कई समस्याओं का सामना करना पड़ा. ऐसे में इन समस्याओं का आपको आने वाले नए साल में सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए हम आपको कुछ उपाय (Vastu Ke Upay) बताने जा रहे है.

ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र के मुताबिक, नया साल (New Year 2022) शुरू होने से पहले आप घर में कुछ ऐसी चीजें ले आएं जिससे आपके घर में सारा साल बरकत, खुशहाली आती रहे. आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में…उनमें से एक है हंसता हुआ चेहरा लाफिंग बुद्धा….

लाफिंग बुद्धा की मुर्तियां अक्सर लोगों के घरों और ऑफिस में रखी हुईं नजर आती हैं. इनकी मुर्तियों को गुड लक के तौर पर जाना जाता है. कई लोग इसको उपहार के रूप में भी देते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि लाफिंग बुद्धा कौन थे और इनकी मूर्ति को इतना शुभ क्यों माना जाता है? महात्मा बुद्ध के कई शिष्य थे, उनमें से एक थे जापान के होतेई. ऐसा कहा जाता है जब होतेई ने ज्ञान की प्राप्ति की तब वो जोर-जोर से हंसने लगे थे. तभी से उन्होंने अपने जीवन का एकमात्र उद्देश्य लोगों को हंसाना बना लिया था. होतेई का शरीर गोल-मटोल था, पेट निकला हुआ था. वे जब भी लोगों के बीच होते तो अपने बड़े से पेट को दिखाकर जोर-जोर से हंसते थे और माहौल को खुशनुमा कर देते थे.

जिंदगी भर मिलेगी पेंशन, LIC ने लॉन्च किया जबरदस्त प्लान! सिर्फ एक बार जमा करें पैसा

होतेई थे महात्मा बुद्ध के जापानी शिष्य
ऐसा कहा जाता है कि महात्मा बुद्ध के कई शिष्य थे, उनमें से एक थे जापान के होतेई. ऐसा कहा जाता है जब होतेई ने ज्ञान की प्राप्ति की तब वो जोर-जोर से हंसने लगे थे. तभी से उन्होंने अपने जीवन का एकमात्र उद्देश्य लोगों को हंसाना बना लिया था. होतेई का शरीर गोल-मटोल था, पेट निकला हुआ था. वे जब भी लोगों के बीच होते तो अपने बड़े से पेट को दिखाकर जोर-जोर से हंसते थे और माहौल को खुशनुमा कर देते थे. उनके हंसमुख स्वभाव की वजह से लोगों ने उन्हें लाफिंग बुद्धा बुलाना शुरू कर दिया. इसी वजह से जापान और चीन में लोग उन्हें हंसता हुआ बुद्धा बुलाने लगे, जिसका अंग्रेजी में अर्थ है लाफिंग बुद्धा. बाकि बौद्ध गुरुओं की ही तरह लाफिंग बुद्धा के भी अनुयायियों ने उनके एकमात्र उद्देश्य को देश-दुनिया में फैलाया.

फेंगशुई के भगवान माने जाते हैं होतेई
चीन में होतेई को पुतई के नाम से जाना जाता है और उन्हें फेंगशुई का भगवान माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि जिस घर में लाफिंग बुद्धा की मूर्ति होती है, वहां सुख-समृद्धि और खुशहाली होती है और नकारात्मकता दूर हो जाती है. होतेई के अनुयायियों ने उनका इस तरह से प्रचार किया कि चीन और जापान के लोग उन्हें भगवान मानने लगे और उनकी मूर्ति को घर में रखने लगे.  फेंगसुई के मुताबिक लाफिंग बुद्धा खरीदकर घर पर लाना उतना शुभ नहीं माना जाता जितना की तोहफे में मिला हुआ. इसलिए अक्सर देखा जाता है कि लोग एक-दूसरे को लाफिंग बुद्धा तोहफे के रूप में देते हैं.

भूलकर भी न पहनें एक साथ, जीवन पर खतरनाक प्रभाव डालते हैं ये 2 रत्न

कई तरह की मुद्राओं में होते हैं लाफिंग बुद्धा
मुद्रा चाहें जो भी हो पर लाफिंग बुद्धा को घर में रखना शुभ माना जाता है. लाफिंग बुद्धा कई तरह के होते हैं. कोई हाथ उठाए होता है तो कोई लेटे हुए होता है. ऐसा  कहा जाता  है कि हंसते हुए बैठे लाफिंग बुद्धा को घर में रखना ज्यादा शुभ होता है. फेंगशुई के मुताबिक लाफिंग बुद्धा को सही दिशा में रखा जाए तो ये आपके जीवन में बहुत सी खुशियां लेकर आता है. पूर्व दिशा में रखने पर घर में खुशियां आने के साथ, परिवार के बीत प्यार भी बढ़ता है. नौकरी-व्यापार में लाभ होता है.

 

Source News: zeenews

bring Laughing Buddha home before the new year Delhi Delhi Latest News Delhi Live News Delhi News Faridabad Faridabad Latest News Faridabad News faridabadnews24 Gurugram Gurugram Latest News Gurugram News Haryana Haryana Latest News Haryana News India India Latest News India Live News India News India Newsnext Keeping this direction of the house will bring a lot of money Latest faridabadnews24 Latest News Headlines
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.