Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 13 दिसंबर का दिन जानें- आतंकियों ने क्‍यों चुना था संसद पर हमले के लिए

13 दिसंबर का दिन जानें- आतंकियों ने क्‍यों चुना था संसद पर हमले के लिए

faridabadnews24By faridabadnews24December 13, 2021No Comments3 Mins Read
Image Source : Google

दो दशक पहले भारत की संसद पर हुए हमले ने पूरे देश ही नहीं बल्कि दुनिया को झकझोड़ कर रख दिया था। पाकिस्‍तान स्थित आतंकी संगठन जैश ए मोहम्‍मद के आतंकियों द्वारा किए गए इस हमले सरकार और सुरक्षा एजेंसियों को इस बात पर सोचने के लिए मजबूर किया कि आखिर इनके लिए कौन सी पुख्‍ता रणनीति अपनाई जाए। दो दशक बाद भी पाकिस्‍तान में इस हमले का खाका खींचने वाले आतंकियों के मुखिया आजाद घूम रहे हैं।

13 दिसंबर 2001 को जब सभी लोग अपने रोजमर्रा की दिनचर्या में मशगूल थे, तभी एक खबर ने सभी का ध्‍यान अपनी तरफ खींच लिया था। ये खबर संसद पर हुए हमले से जुड़ी थी। इसके बाद सभी की नजरें टीवी सेट पर आने वाली पलपल की खबर पर ही जमी रही थीं। पहली बार देश की संसद पर आतंकियों ने हमला किया था। इनसे निपटने संसद के सुरक्षाकर्मियों ने अपनी जिंदगी दांव पर लगा दी थी।

45 मिनट तक आतंकियों के साथ सुरक्षाकर्मियों की मुठभेड़ जारी रही और अंत में सभी आतंकियों को मार गिराया गया था। इस हमले को जैश ए मोहम्‍मद के पांच आतंकियों ने अंजाम दिया था। हमले के लिए संसद को यूं ही नहीं चुना गया था, बल्कि इसके पीछे आतंकी ये जताना चाहते थे कि वो कहीं भी कुछ भी करने की गलती कर सकते हैं। उन्‍हें ये नहीं पता था कि इस हमले में उनका क्‍या हाल होगा।

संसद पर हमला करने आए इन आतंकियों का मकसद संसद के मुख्‍य भवन में प्रवेश कर वहां मौजूद सांसदों को निशाना बनाना था, लेकिन इसमें वो कामयाब नहीं हो सके थे। सभी आतंकियों को सुरक्षाबलों ने संसद के बाहर ही ढेर कर दिया था। इस हमले में दिल्ली पुलिस के पांच जवान, सीआरपीएफ की एक महिला कांस्टेबल और संसद के दो गार्ड भी शहीद हो गए थे। इसके अलावा कुल 16 जवान भी घायल हुए थे।

घर की इस दिशा में रखने से बरसेगा खूब धनl, नए साल से पहले घर लाएं Laughing Buddha

जिस दिन इस हमले को अंजाम दिया गया उस वक्‍त वक्‍त संसद सत्र चल रहा था और अधिकतर सांसद सदन में मौजूद थे। उस दिन संसद में ताबूत घोटाले को हंगामा चल रहा था। इसकी वजह से कुछ देर के लिए संसद के दोनों ही सदनों को स्‍थगित करना पड़ा था। पीएम अटल बिहारी बाजपेयी और और लोकसभा में विपक्ष की नेता सोनिया गांधी भी हमले से पहले अपने आवास के लिए निकल चुके थे। हालांकि तत्‍कालीन गृहमंत्री लाल कृष्‍ण आडवाणी संसद भवन में ही थे।

कुछ देर बाद ही जैश के आतंकी सफेद एंबेसडर कार से तेजी से संसद भवन की तरफ आए। इस कार पर गृह मंत्रालय  का स्‍टीकर भी लगा था। ये गाड़ी संसद के मैन एंट्रेंस पर लगे बेरीकेट को तोड़ती हुई करीब 11 बजकर 29 मिनट पर संसद के प्रांगण में पहुंची। कार में से निकलते ही सभी पांच आतंकियों ने एके-47 से गोलियों की बौछार शुरु कर दी। संसद में मौजूद सांसदों और दूसरे कर्मियों को उस वक्‍त ऐसा लग रहा था कि जैसे कोई पटाखे छोड़ रहा था। लेकिन जल्‍द ही सभी असलियत का अंदाजा हो गया था। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और सदन में एंट्री का गेट बंद कर दिया। आमने सामने की मुठभेड़ में सभी आतंकियों को मार गिराया गया।

इस हमले के साजिश रचने वाले मुख्य आरोपी अफजल गुरु को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया उसने पाकिस्तान में आतंकी ट्रेनिंग भी ली थी। 2002 में दिल्‍ली हाईकोर्ट और 2006 में सुप्रीम कोर्ट ने उसको फांसी की सजा सुनाई। तत्‍कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा उसकी दया याचिका खारिज किए जाने के बाद 9 फरवरी 2013 की सुबह अफजल गुरू को दिल्ली के तिहाड़ जेल में फांसी दे दी गई।

Source News: jagran

Delhi Delhi Latest News Delhi Live News Delhi News Faridabad Faridabad Latest News Faridabad News faridabadnews24 Gurugram Gurugram Latest News Gurugram News Haryana Haryana Latest News Haryana News India India Latest News India Live News India News India Newsnext Know the day of December 13 - why terrorists chose to attack Parliament Latest faridabadnews24 Latest News Headlines
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.