
फरीदाबाद : नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा आज नेहरू ग्राउण्ड स्थित कम्यूनिटी सैन्टर पार्क में एक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली, जिला टैक्स बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एडवोकेट संदीप सेठी, जिला टैक्स बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष एडवोकेट सतेन्द्र यादव, सहसचिव दीपक छाबड़ा ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष यशपाल शर्मा ने सभी अतिथियों का फूल भेंट कर स्वागत किया। पौधारोपण करते हुए उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्मदिवस, शादी की सालगिरह व अन्य खुशी के मौके पर अपने आस-पास पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा जब तक वह पौधा बड़ा नहीं हो उसकी बच्चों की तरह सेवा आदि करनी चाहिए।
जिला टैक्स बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एडवोकेट संदीप सेठी ने कहा कि नवदीप सेवा ट्रस्ट द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम पूरे वर्ष चलाया जाता है। अब तक संस्था द्वारा 31 बार अलग-अलग स्थानों पर पौधारोपण किया जा चुका है और यह पौधारोपण का यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा।
पौधारोपण कार्यक्रम में अभिषेक जोशी, एडवोकेट राजेन्द्र शर्मा, एडवोकेट दीपक गेरा, एडवोकेट राजेश गुप्ता, किशन बांगा,सीए तरूण गर्ग, एडवोकेट फकरूद्दीन, प्रशांत मेहता, हनी बक्शी आदि उपस्थित थे।
फरीदाबाद पुलिस नशे का सामान बेचने वालों की सूचना देने पर इनाम देगी
