
अगर आप सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो देर नहीं करें। भारतीय रेलवे में बंपर बहाली निकली है। ऐसे में जल्दी से जल्दी आवेदन करें। देर बिल्कुल नहीं करें। समय ज्यादा नहीं है। दक्षिण मध्य रेलवे ने स्पोर्ट् स कोटा के तगत ग्रुप सी पदों पर खिलाड़ी के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार दक्षिण मध्य रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट scr.indianrailways.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 जनवरी 2022 है।
इस बहाली के माध्यम से 21 पदों को भरा जाएगा। वहीं, सभी चयनित कर्मचारियों को 7th cpc के अनुसार वेतनमान दिया जाएगा। ग्रुप-सी के पदों पर चयनित कैंडिडेट को 20,200 तक सैलरी दी जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं, 12वीं पास होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट के पास निर्धारित योग्यताएं भी होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता की पूर्ण जानकारी के लिए कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट पर देखें।
इन पदों पर बहाली के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले एक फॉर्म भरना होगा, जिसमें लगभग 500 रुपये खर्च आएगा। एससी, एसटी, महिला कैंडिडेट के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। ग्रुप सी के पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित है। उम्मीदवारों की आयु
की गणना एक जनवरी 2022 से की जाएगी। किसी भी उम्मीदवार को आयु सीमा में छूट नहीं प्रदान की जाएगी।
ऑनलाइन भी कर सकते हैं आवेदन
अगर आप फॉर्म भरना चाहते हैं और आपके पास समय नहीं है तो आप ऑनलाइन भी भर सकते हैं। ग्रुप-सी के पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट scr.indianrailways.gov.in पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी, 2022 है। तो देर ना करें। जल्द कर दें आवेदन….
Source News: jagran
