Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Happy New Year 2022: ऐसे उठाएं लाभ, नए साल पर सुकन्या समृद्धि योजना से सुरक्षित करें बिटिया का भविष्य

Happy New Year 2022: ऐसे उठाएं लाभ, नए साल पर सुकन्या समृद्धि योजना से सुरक्षित करें बिटिया का भविष्य

faridabadnews24By faridabadnews24December 31, 2021No Comments2 Mins Read
Image Source : Google

नया साल शुरु होने में अब केवल एक या दो दिन का ही समय बाकी है। आप इस नए साल पर अपनी बेटी या बहन को डाकघर की स्कीम सुकन्या समृद्धि योजना का तोहफा दे सकते हैं। डाकघर की सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बेटियों को कई तरह के लाभ हासिल होते हैं। डाकघर की इस योजना को खास तौर पर बेटियों के बेहतर भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया है। आप एक पिता या एक भाई के तौर पर अपनी बेटी या बहन के लिए इस योजना में उसका खाता खुलवा सकते हैं। डाकघर के तहत नौ छोटी बचत योजनाओं का संचालन किया जाता है। डाकघर की इन छोटी बचत योजनओं में से एक सुकन्या समृद्धि योजना भी है। आप डिपॉजिट की बेहद छोटी रकम से इस योजना में अकाउंट खुलवा सकते हैं। डाकघर की बचत योजनाओं में निवेशक को अपने जमा पर बेहतर ब्याज दर के साथ सरकारी सुरक्षा भी मिलती है। इसके अलावा आपको टैक्स बेनिफिट भी मिलता है। बेटियों के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सरकार के द्वारा साल 2014 में सुकन्या समृद्धि योजना को शुरू किया गया था। आइये जानते हैं डाकघर की इस स्कीम की पूरी डिटेल के बारे में।

कौन खुलवा सकता है अकाउंट

डाकघर की सुकन्या समृद्धि योजना में, उस बालिका का जिसकी उम्र 10 साल से कम है उसके अभिभावक की तरफ से अकाउंट खुलवाया जा सकता है। भारत में डाकघर या किसी भी बैंक में बालिकाओं के नाम पर केवल एक अकाउंट ही खोला जा सकता है।

क्या है जमा करने की रकम

डाकघर की सुकन्या समृद्धि योजना में कोई भी कम से कम 250 रुपये सालाना से अपना निवेश शुरू कर सकता है। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में जमा कराने की अधिकतम राशि 1.5 लाख रुपये सालाना है। अगर आप अपनी बेटी या बहन के कम उम्र में ही इस योजना में निवेश शुरू करते हैं तो आप इसमें 15 सालों तक पैसा जमा कर सकते हैं।

कितना है ब्याज

डाकघर की आधिकारिक वेबसाइट से लिए गए आंकड़ों के अनुसार सुकन्या समृद्धि योजना में आपको सालाना 7.6 फीसद ब्याज दर का फायदा प्राप्त होता है। मिलने वाले ब्याज को हर एक वित्तीय वर्ष के आखिर में खाते में डिपॉजिट कर दिया जाता है। डाकघर इस स्कीम में मिलने वाला ब्याज इकम टैक्स अधिनियम के तहत कर मुक्त है।

Source News: jagran

faridabadnews faridabadnews24 Happy New Year 2022: Take advantage of this secure the future of the girl child with Sukanya Samriddhi Yojana on the new year
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.