Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » एक लॉटरी ने बदल दी किस्मत, हरियाणा में पूर्व सैनिक रातोंरात बना करोड़पति

एक लॉटरी ने बदल दी किस्मत, हरियाणा में पूर्व सैनिक रातोंरात बना करोड़पति

faridabadnews24By faridabadnews24January 3, 2022No Comments3 Mins Read
Image Source : Google

हरियाणा के भिवानी जिले के गांव बड़दू मुगल निवासी पूर्व सैनिक की खुशी का उस समय ठिकाना नहीं रहा, जब सूचना मिली की पांच करोड़ की लॉटरी लग गई है। पूर्व सैनिक ने नगालैंड सरकार से पांच करोड़ रुपए की लॉटरी जीती है। वे सेना में नायक पद से सेवानिवृत्त हैं और पिछले 15 साल से लॉटरी की टिकट खरीद रहे थे।पूर्व सैनिक ने बताया कि वे अब तक लगभग 10 लाख रुपए लॉटरी पर खर्च कर चुके हैं। अब जाकर बड़ा इनाम निकला है। हालांकि पहले भी कई बार छोटे इनाम निकल चुके हैं, मगर 15 साल के प्रयास के बाद अब उनका पहला इनाम निकला है।

आपको बता दें कि इस इनाम में से 30 फीसदी टैक्स कटेगा। उसके बाद उन्हें साढ़े तीन करोड़ रुपए मिलेंगे। पूर्व सैनिक बताते हैं कि यह लॉटरी जीतने के बाद भी सामान्य जीवन ही जीएंगे और इस आमदनी का कुछ हिस्सा सामाजिक कार्यों में भी खर्च करेंगे।बड़दू मुगल गांव के रहने वाले अत्तर सिंह की खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने बताया कि वह वर्ष 2007 में सेना से रिटायर हो गए थे। उसके बाद कुछ काम करने की सोची। इसके बाद उन्होंने लॉटरी खरीदनी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि उनके दो बेटे हैं और वे दोनों भी सेना में ही हैं।

अत्तर सिंह ने बताया कि लगभग छह महीने पहले भी उन्हें 90 हजार रुपए की लॉटरी लगी थी, मगर यह संतोषजनक नहीं थी। उन्होंने मन में ठान लिया था कि जब तक अच्छी खासी लॉटरी नहीं लगती, तब तक प्रयास जारी रखेंगे। अब उनका सपना पूरा हो गया है। उन्होंने बताया कि इस धनराशि को खर्च करने के बारे में अभी तक कोई योजना नहीं बनाई है। अत्तर सिंह ने बताया कि उनका सपना पूरा हो चुका है और अब वे दोबारा जीवन में कभी भी लॉटरी की टिकट नहीं खरीदेंगे। उनके साथ लॉटरी टिकट एजेंसी संचालक लक्ष्मण सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि उन्होंने 24 दिसंबर को डीयर क्रिसमस एंड न्यू ईयर बंपर लॉटरी के पांच टिकट 10 हजार रुपये में किल्लांवाली से खरीदे थे। एक तारीख को इंटरनेट पर उसका रिजल्ट आया तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

अत्तर सिंह ने बताया कि शुरू में जब उन्होंने देखा कि उनकी टिकट का नंबर पहले स्थान पर आया है तो उनको भरोसा नहीं हुआ। उन्होंने लगातार कई बार नंबर का मिलान किया। उसके बाद उन्होंने टिकट देने वाली एजेंसी के संचालक से बात कर पुष्टि की। तब जाकर उन्हें इस बात पर यकीन हुआ कि उन्हें पांच करोड़ की लॉटरी लग गई है। अत्तर सिंह ने बताया कि लॉटरी को कैश कराने के लिए उन्हें सरकार द्वारा बताए गए सभी दस्तावेज लेकर कोलकाता जाना पड़ेगा। वहां सभी दस्तावेज जमा कराने के एक महीने बाद लॉटरी की रकम उनके खाते में भेज दी जाएगी।

Source News: chopaltv

A lottery changed the luck faridabadnews faridabadnews24 In Haryana the ex-serviceman became a millionaire overnight
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.