Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » रात 8 बजे तक खुले बाजार, 5 बजे बाजार बंद करने के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

रात 8 बजे तक खुले बाजार, 5 बजे बाजार बंद करने के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

faridabadnews24By faridabadnews24January 5, 2022No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर प्रशासन द्वारा बाजारों को सायं 5 बजे बंद करने के फरमान को लेकर शहर के व्यापारियों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। इसी को लेकर मंगलवार को शहर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने एक नंबर मार्किट में प्रशासन के इस तानाशाही निर्णय का विरोध किया और बाजारों को सुबह 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक खोले जाने की मांग की। हरियाणा व्यापार मंडल के जिला प्रधान राम जुनेजा ने कहा कि कोरोना के मामलों का बढऩा बेहद ही चिंता का विषय है लेकिन प्रशासन द्वारा दुकानदारों व व्यापारियों पर जो निर्णय थोपा गया है वह गलत है। उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम में बाजार 5 बजे बंद होने से दुकानदारों व व्यापारियों को घाटा हो रहा है क्योंकि 5 बजे के बाद ही अधिकतर ग्राहक बाजारों मेें आता है और तब तक बाजार बंद हो जाते है। उन्होंने कहा कि बाजारों को खुलने का समय प्रशासन सुबह 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक निर्धारित करें, जिससे कि दुकानदारों व व्यापारियों को आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े। रामजुनेजा ने यह भी कहा कि दुकानदार व व्यापारी कोरोना महामारी के इस दौरान में पूरी तरह से प्रशासन के साथ है और दुकानदार जहां अपनी दुकानों पर सेनेटाईजिंग मशीन लगाएं वहीं बिना मास्क किसी भी ग्राहक को सामान नहीं देंगे। इतना ही नहीं बल्कि सामान लेने आने वाले ग्राहक का वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट भी देखेंगे, इसके अलावा भी अन्य प्रकार की सावधानियां बरती जाएगी। इस अवसर पर बल्लभगढ़ मार्किट के प्रधान प्रेम खट्टर, सेक्टर-7-10 मार्किट के प्रधान वासदेव अरोड़ा, तिकोना पार्क मार्किट के प्रधान देवेंद्र रतरा, पांच नंबर मार्किट के प्रधान बलजीत पांच नंबर, दो नंबर मार्किट के प्रधान हरिकिशन वर्मा, बाटा चौक मार्किट के प्रधान सागर दुआ, एक नंबर मार्किट के प्रधान विनोद आहुजा, पवन भाटिया, सचिन चावला, एसजीएम नगर के प्रधान मुरारी लाल गर्ग, डबुआ से छत्रपाल, राजा भईया, सेठी साहब, लालचंद सहित अनेकों व्यापारी व दुकानदार मौजूद थे।

District Head of Haryana Business Board faridabadnews faridabadnews24 Markets open till 8 pm Ram Juneja traders demonstrated against closing the market at 5 pm
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.