
फरीदाबाद : इस समय पूरे हरियाणा में 134 A के तहत गरीब बच्चे मेरिट लिस्ट में आने के बावजूद धक्के खा रहे हैं,बड़े बड़े प्राइवेट स्कूल दाखिला लेने से मना कर रहे हैं ऐसा ही नजारा फ़रीदाबाद में देखने को मिला,फरीदाबाद में 2749 बच्चों का नाम मेरिट लिस्ट में आने के बावजूद प्राइवेट स्कूल ने सिर्फ 349 बच्चों का दाखिला लिया है बाकी बड़े बड़े स्कूल में अभिभावक केवल धक्के खा रहे हैं और कभी जिला शिक्षा अधिकारी तो कभी जिला उपायुक्त कार्यालय पर परिजन और छोटे छोटे बच्चे कोरोनकाल में धक्के खाने को मजबूर है जिसकी आवाज बनकर आम आदमी पार्टी के पूर्व एन आईटी से विधायक प्रत्यासी और प्रवासी नेता संतोष यादव उभरे और कोर्ट परिसर में साशन प्रसाशन और मंत्री को चेतावनी दी कि जल्दी बच्चों का दाखिला न हुआ तो दाखिला न लेने वाले स्कूल पर मुकदमा दर्ज करवाएंगे।और जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर तालाबंदी करेंगे।और उपायुक्त कार्यालय में हजारों बच्चों और अभिभावकों के साथ ज्ञापन दिया और जिला अधिकारी ने मांग मानते हुए 15 जनवरी तक दाखिले की तारीख बढ़ा दी है और अभिभावकों को कहा है कि जल्दी ही सबका दाखिला लेंगे।इस पर प्रवासी नेता संतोष यादव ने कहा कि एक एक बच्चे को शिक्षा के मामले में धक्के नही खाने देंगे और दाखिल करवाकर मानेंगे।
